रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ 7 घंटे से लंबी पूछताछ खत्म हो गयी। तनाव से भरे 7 घंटे कैसे रहे होंगे, वो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चेहरे पर साफ नजर आयी। ईडी के अधिकारियों की सीएम हाउस से विदाई के करीब 25 मिनट पर हेमंत सोरेन भी सीएम हाउस के गेट से बाहर निकलकर एलपीएन सहदेव चौक पहुंचे और बाहर खड़े कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। इस दौरान कार्यकर्ता हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे लगाती रही। हालांकि सिर्फ कुछ सेकंड के बाद वो फिर अंदर लौट गये।

यहां देखें वीडियो

इस दौरान मुख्यमंत्री के चेहरे से वो चिर प्रतिक्षित मुस्कान गायब थी, जो हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ उनकी मुलाकात के दौरान रहती है। ईडी के अधिकारियों के निकलने के बाद सीएम हेमंत सोरेन एल पी एन सहदेव चौक पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, मैंने ईडी के सवालों के जवाब दिया है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं के हौसले को सलाम कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं ईडी के सवालों से डरने वाले नहीं हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे साजिश रच रहे हैं… हम उनकी साजिशों को टुकड़े-टुकड़े करके राज्य का विकास कर रहे हैं… अब उनके ताबूत में आखिरी कील ठोकने का समय आ गया है… चिंता मत करो… मैं आपका आभारी रहूंगा .हेमंत सोरेन हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहेंगे।

सीएम ने कहा कि झारखंड का संघर्षों का इतिहास रहा है। ना हम कभी झुके थे और ना कभी झुकेंगे। गोली खाने की जरूरत होगी तो सबसे पहले आपके नेतृत्व कर्ता के तौर पर हम गोली खाएंगें। हम कभी झुकेंगे नहीं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पैदल ही सीएम हाउस के पीछे के गेट की ओर बढ़ गए। बाद में इनोवा गाड़ी में बैठ कर सीएम हाउस चले गए।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...