रांची । ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन (AJPMA) की केंद्रीय कमिटी की मंत्रणा के बाद हड़ताल कर रहे अनुबंध स्वास्थ्य कर्मी को भरपूर सहयोग और नेतृत्व करने का निर्देश जारी किया गया है। जिस पर जिला पदाधिकारी ने अमल करना शुरू कर दिया है। जिसका असर शनिवार को देखने को मिला। हरेक जिला में सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष भी काफी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी धरना प्रदर्शन में जुटे।

एसोसिएशन का क्या है निर्देश

AJPMA के केंद्रीय कमिटी 16 दिसंबर से उनके आंदोलन में साथ है।हर दिन धरना स्थल पर पहुंच रणनीति पर चर्चा, आंदोलन कारी की हौसला अफजाई कर साथ दे रही है। उसके वावजूद शुक्रवार को एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने सभी जिलों के पदाधिकारियों ने अपील करते हुए कहा था की “राज्य भर में NHM के साथी आंदोलनरत है।नियमितीकरण होने तक आप सभी साथी आंदोलन में अपनी सम्पूर्ण सहभागिता निभाएं। रांची से लेकर जिले के सिविल सर्जन कार्यालय तक इन साथी के मांग पूरा करवाने आपका सहयोग अपेक्षित है।” जिसके बाद एसोसिएशन के साथी भरपूर संख्या में धरना स्थल पर पहुंच धरना दिया।

किस जिले में कौन संभाल रहे कमान

चंदन कुमार के नेतृत्व में गोड्डा जिले में अनुबंध कर्मी का धरना

गोड्डा

जिले में एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक चंदन कुमार, मिलन नाग, अब्दुल मन्नान कमान संभाली। चंदन कुमार केंद्रीय कमिटी में भी अहम भूमिका निभाते हैं। धरना स्थल पहुंच कर सरकार विरोधी नारों के साथ धरना दिया।

सभी कर्मियों का जोश इस कदर था की नारों की गूंज से सिविल सर्जन कार्यालय के कार्यकलाप पर काफी असर हुआ। जिले भर के कर्मी अपना अपना प्रतिरक्षण कार्य छोड़ धरना स्थल पर डटे रहे। चंदन कुमार ने कहा की जिस तरह 2014 में AJPMA ने अनुबंध कर्मी की नियमित कराया था उसी तरह NHM कर्मी को नियमित कराने तक हमारा सभी साथी हड़ताल का समर्थन करता है।

हमारा एसोसिएशन सरकार को चौतरफा घेरने की कारवाई कर रहा है। स्वास्थ्य से जुड़े सभी कर्मी सहिया संगठन और समाज कल्याण विभाग के कर्मी को भी एक मंच पर लाकर अनुबंध के खिलाफ लड़ाई में शामिल कर लिया है।

देवघर

जिले के एसोसिएशन के जिला पदाधिकारी विश्वनाथ बक्शी, संजीव मिश्रा,मनोज मिश्र के नेतृत्व में प्रखंडों से प्रतिरक्षण सहित अन्य स्वास्थ्य कार्य को छोड़ जिला सिविल सर्जन कार्यालय में स्वास्थ्य कर्मी जुटे।

देवघर

जिला पदाधिकारियों के आगमन पर कर्मियों की संख्या काफी अधिक रही। सरकार विरोधी नारे और अनुबंध कर्मी को नियमित करो के नारों से सिविल सर्जन कार्यालय गूंज उठा।

सभी आंदोलनकारी स्वास्थ्य कर्मियों ने एक मत से कहा की हम सरकार की झूठी घोषणाओं से वापस आने वाले नहीं। जब तक हमारा नियमितीकरण नहीं हो जाता तब तक हम आंदोलन पर डटे रहेंगे।

साहिबगंज

शाहबाज आलम और नौशाद आलम के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष गर्मजोशी के साथ संबोधित किया।

हौसला अफजाई करते हुए मो आलम ने कहा की आप सभी खुदा के नेक बंदे है, और नेक काम कर रहे है।आप डरे नहीं, आपके साथ खुदा है और जिनके साथ खुदा रहता है उनका कोई बिगाड नहीं सकता।

नियमितिकरण आपका अधिकार है आप इसे लेकर रहेंगे। आप अपने हौसले बुलंद रखें। आपके मांग पूरा होगी हमारा एसोसिएशन आपके साथ आपके आंदोलन में पूरी मुस्तैदी से साथ दे रहा है।

साहिबगंज

गढ़वा

संतोष कुमार मेहता,आशा रानी के नेतृत्व में गढ़वा में धरना प्रदर्शन जोरदार रहा। दुनिया के मजदूरों एक हो, नियमितीकरण आपका हक है, के नारों के साथ श्री मेहता ने आंदोलनकारियों को हौसला अफजाई की।

गढ़वा जिले में प्रदर्शन

इनके आह्वान पर जिले के सारे पारा मेडिकल सिविल सर्जन कार्यालय में जमा हुए। जिनकी हौसले को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि आंदोलन को और धार मिलने वाली है। उन्होंने अपनी पुरानी घटना को याद करते हुए आंदोलनकारियों को कहा कि राजभवन के समक्ष 2014 में हम लोगों ने ऐतिहासिक आंदोलन किया था। 16 दिनों तक लगातार आंदोलन करने के बाद हम लोगों ने सरकार को शिकस्त दे पाए थे। आप भी इस संघर्ष में जरूर सफल होंगे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...