Vastu Shastra Tips:गिफ्ट जो हम किसी को देते हैं, उसका एक अलग महत्व होता है। बहुत से लोग तोहफा देने में सोच-विचार करते हैं। किसी से मिले गिफ्ट को ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। आपके द्वारा दिया गया उपहार सामने वाले के भाग्य पर प्रभाव डालता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, गिफ्ट देने से दो लोगों के बीच रिश्ता मजबूत होता है। हालांकि कुछ चीजें कभी भी किसी को गिफ्ट में नहीं देना चाहिए।

फिश एक्वेरियम
लोग अपने घर में फिश एक्वेरियन रखना पसंद करते हैं। वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में एक्वेरियन रखना शुभ होता है। लेकिन किसी को उपहार में एक्वेरियम नहीं देना चाहिए। फिश एक्वेरियम, मछली, फव्वारे या पानी से जुड़ी चीज किसी को गिफ्ट में न दें। ऐसी वस्तुएं देने से सौभाग्य नष्ट हो जाता है।

लक्ष्मी-गणेश तस्वीर
देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीर किसी को उपहार में नहीं देना चाहिए। साथ ही पानी रखने वाले बर्तनों को गिफ्ट नहीं देना चाहिए।

बैग
वास्तु के अनुसार कभी भी गृह प्रवेश में हमें किसी को बैग गिफ्ट नहीं करना चाहिए। वास्तु के हिसाब से बैग गिफ्ट करने से हमें आर्थिक हानि होती है। इसलिए हमें बैग गिफ्ट करने से बचना चाहिए।

सोने, चांदी के सिक्के जिनपर भगवान की तस्वीर बनी हो
हम देखते हैं अकसर जब लोग किसी के गृह- प्रवेश में जाते हैं तो आजकल सोने या चांदी के सिक्के गिफ्ट में देते हैं.वास्तु के अनुसार हमें ऐसा नही करना चाहिए. क्योंकि इसका प्रभाव गिफ्ट लेने वाले से ज्यादा गिफ्ट देने वाले पर पड़ता है। अगर आप किसी को सोने, चांदी का सिक्का गिफ्ट करते हैं तो इससे माँ लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो जाती हैं। लेकिन फिर भी आप कोई ऐसा है जिसे ये सिक्का गिफ्ट करना चाहते हैं तो आप भगवान की तस्वीर जिस सिक्के पर न बनी हो वो दे सकते हैं।

नुकीली चीजें
वास्तु के अनुसार किसी को गिफ्ट में चाकू, तलवार या नुकीली चीज नहीं देनी चाहिए। ऐसा करने से रिश्ते खराब हो जाएंगे। साथ ही आपके दोस्त को आर्थिक नुकसान होगा।

घड़ी
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, आपको किसी को घड़ी उपहार में नहीं देनी चाहिए। इससे आपके भाग्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...