Vande Bharat Train: रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन की आज से होगी शुरुआत, जानिये रूट, किराया और स्टापेज

Vande Bharat Train: रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन की आज शुरुआत होगी। सोमवार को रांची रेल मंडल के DRM जसमीत सिंह बिंद्रा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि 12 मार्च को रांची-बनारस वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री ऑनलाइन हरी झंडी दिखाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र दिया। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का परिचालन वाया बोकारो स्टील सिटी-राजबेरा-कोडरमा होगा। यह ट्रेन सात घंटे 50 मिनट में रांची से वाराणसी का सफर पूरा करेगी। रांची स्टेशन से सुबह 5.10 बजे खुलकर दोपहर एक बजे वाराणसी स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में वाराणसी स्टेशन से शाम 4.05 बजे खुलेगी और रांची स्टेशन पर रात्रि 11.55 बजे पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन रांची स्टेशन और वाराणसी स्टेशन के बीच सात स्टेशनों पर रूकेगी।इसमें मुरी, बोकारो स्टील सिटी, राजबेरा, कोडरमा, गया, सासाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन शामिल हैं।

अमूमन वाराणसी जाने वाली ट्रेन 11 से 13 घंटे लगाती है। इस ट्रेन से सफर करने पर 5 घंटे से ज्यादा का समय बचेगा। वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन सप्ताह में सिर्फ छह दिन होगा। संभावना है कि 1300 से 1400 रुपये तक हो सकता है। वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2200 से 2400 रुपये तक हो सकता है। रांची रेल मंडल के डीआरएम जसमीत बिंद्रा ने बताया कि रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन को लेकर उदघाटन कार्यक्रम सुबह 8.30 बजे होगा।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Next Story