रांची: झारखंडवासियों को रेलवे की ओर से एक और तोहफा मिलमे जा रहा है. रांची से वारणसी के बीच 12 मार्च को तीसरी वंदे भारत ट्रेन शुरू की जा रही है. रेलवे अधिकारी निशांत कुमार ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि 12 मार्च को रांची से वंदे भारत ट्रेन को PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे।

फिलहाल, रांची से दो वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन पहले से ही हो रहा है. जिसमें एक वंदे भारत ट्रेन का परिचालन रांची से पटना के लिए किया जा रहा है, जबकि दूसरी वंदे भारत ट्रेन का परिचालन रांची से हावड़ा के लिए किया जा रहा है. इसके अलावा अब वाराणसी के लिए एक नई अतिरिक्त वंदे भारत की शुरुआत की जा रही है।

ये है रूट और किराया

ट्रेन का किराया 1390 से 2600 रुपये होगा। यह सुबह 5.50 बजे वाराणसी से रवाना होगी और रांची दोपहर 12.10 बजे पहुंचेगी। वहीं, रांची से यह ट्रेन दोपहर 1.30 बजे रवाना होगी और वाराणसी शाम 7.50 बजे पहुंचेगी। ट्रेन छह घंटे 20 मिनट में 481 किमी की दूरी तय करेगी।

रांची से वाराणसी तक वंदे भारत ट्रेन शुरू होने के बाद यात्रियों का करीब 4 घंटे का समय बचेगा. सामान्य ट्रेनों से यात्रियों को वाराणसी पहुंचने में 11 से 12 घंटे लगते हैं, लेकिन वंदे भारत ट्रेन के आने से अब लोगों को वाराणसी पहुंचने में सिर्फ 7 से 8 घंटे लगेंगे. रेलवे अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ट्रेन रांची, लोहरदगा, टोरी, गढ़वा और डीडीयू स्टेशन होते हुए वाराणसी पहुंचेगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...