Aaj ka Rashifal: 13 फरवरी 2024 को माघ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि मंगलवार दोपहर 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। 13 फरवरी को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाएगा। मंगलवरा को रात 11 बजकर 4 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। 13 फरवरी को दोपहर के बाद 3 बजकर 43 मिनट पर सूर्यदेव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

मेष राशिफल
आज का दिन लेनदेन में सावधानी बरतें। दान-धर्म के कार्य में रुचि रहेगी। आर्थिक मामलों में सजग रहें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। खर्चों पर लगाम लगाएं, नहीं तो समस्या आ सकती हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई के साथ-साथ किसी काम के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है।रुपयों के हिसाब-किताब को लेकर सावधान रहें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। बिजनेस की स्थिति में सुधार होगा। परिजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। युवाओं भविष्य की योजनाओं को बनाने में व्यस्त रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं।

वृष राशिफल
आज का दिन कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। व्यापार में तेजी आएगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। बिजनेस की योजनाएं फलीभूत होंगी। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। अपने निजी मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें।नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। कोई करीबी दोस्त या रिश्तेदार आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। ऑफिस के काम में कुछ परिवर्तन हो सकता है। अपनी दिनचर्या और खान-पान पर ध्यान दें। आज आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

मिथुन राशिफल
आज का दिन पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। सुख सुविधाओं की वस्तुओं में भी इजाफा कर सकते हैं। घर परिवार में चल रही अनबन दूर होगी। महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकती हैं। कोई काम आपके लिए सिरदर्द बन सकता है।नजदीकी यात्रा आज टाल दें तो बेहतर रहेगा। स्टाफ और कर्मचारियों के सहयोग से बिजनेस की गतिविधियां फिर से शुरू हो सकती हैं। पति-पत्नी के बीच संबंध उत्तम रहेंगे। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम आज किसी की मदद से पूरा हो सकता है. जिससे आपको राहत मिल सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल
आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। लाभ के अवसरों पर ध्यान देना होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। दीर्घकालीन प्रयास रंग लाएंगे। कामों में जिम्मेदारी से आगे बढ़ें। गुप्त बात लोगों के सामने उजागर हो सकती हैं। नौकरी में बदलाव की योजना से बेहतर अवसर हाथ लग सकता है।बिजनेस की स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। आज कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा करने के लिए अनुकूल समय है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। ज्यादा सोच-विचार करने से सफलता हाथ से निकल सकती है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें।

सिंह दैनिक राशिफल
आज का दिन अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। परिवार के सदस्यों का प्रेम और सहयोग बना रहेगा। शारीरिक समस्याओं से परेशान रह सकते हैं। बिजनेस में अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य करें। खून के रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी। ससुराल पक्ष से धन उधार की मांग हो सकती हैं।आज आप दिल की बजाय दिमाग से फैसले लें। यदि घर में निर्माण संबंधी कोई कार्य चल रहा है तो उसमें रूकावट आ सकती है। समाज और परिवार में आपके कामों की प्रशंसा होगी। अधिक भावुकता भी नुकसानदेह साबित हो सकती है। धार्मिक स्थान की यात्रा का योग बन सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल
आज का दिन साख और सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। व्यापार में बढ़ावा मिलेगा। लेनदेन के मामलों में सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। साझेदारी में काम करने से अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे।बड़ों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन के अनुसार ही काम करें। अपनी योजनाएं किसी को न बताएं। पैसों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के सकारात्मक परिणाम हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार से जुड़ी गुड न्यूज मन को शांति और राहत देगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। प्रेम जीवन की गुप्त बात उजागर हो सकती है। मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। लंबे समय से अटक रहा रहे काम की पूरे होने की संभावना बनती दिख रही है। मांगकर वाहन ना चलाएं, दुर्घटना की संभावना है।खर्च करते समय बजट को नजरअंदाज न करें, नहीं तो आपको पछताना पड़ सकता है। व्यापारिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। परिवार में चल रही कलह आज दूर हो सकती है। बिजनेस से जुड़ी नई योजना बनाने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। नौकरी की स्थिति अनुकूल रहेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज के दिन व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़ने से बचें। किसी से धन उधार आसानी से मिल जाएगा। कला कौशल में सुधार आएगा। मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो सफलता अवश्य मिलेगी। संतान की किसी बात को लेकर नाराजगी हो सकती है।आज आपको किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करनी पड़ेगी। स्टूडेंट्स अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। बिजनेस से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले दोबारा विचार करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा। कोई जरूरी काम अटक सकता है।

धनु दैनिक राशिफल
आज का दिन जल्दबाजी में काम करने से बचें। बिजनेस के कामों पर पूरा फोकस रहेगा। सुख सुविधाओं को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। महत्वपूर्ण बात किसी दूसरे से ना करें। बड़ों की सीख और सलाह पर चलें। माता-पिता का आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।बिजनेस में लाभदायक स्थितियां बनेंगी। घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद संभव है। आज आपका कोई जरूरी काम अधूरा हो सकता है। दोपहर बाद स्थितियां आपके पक्ष में आ सकती हैं। कोई करीबी व्यक्ति आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

मकर दैनिक राशिफल
आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। धर्म के कार्यों के प्रति रुझान रहेगा। मन की इच्छा की पूर्ति हो सकती है। आपके पिताजी को कोई पेट से संबंधित समस्या हो सकती है।आज किसी को किसी भी प्रकार का कर्ज न दें, नहीं तो पैसे अटक सकते हैं। संतान की किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। आज संपत्ति की खरीद-बिक्री में फायदे के योग बन रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सावधान रहने की जरूरत है। अपने काम के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें।

कुंभ दैनिक राशिफल
आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। रहन-सहन के स्तर में सुधार लाएंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगी से धोखा मिलने की संभावना बनती दिख रही है। परिजनों के साथ कुछ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। कोई जोखिम उठाने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो बिल्कुल ना उठाएं।स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी, जिससे धन लाभ भी होगा। पिछले कुछ समय से चल रही कोई चिंता भी दूर हो सकती है। अनैतिक कामों से दूर रहें नहीं तो कानूनी मामलों में फंस सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल
आज का दिन रचनात्मक कार्य से जुड़कर काम करें। आपकी नेतृत्व क्षमता बढे़गी। आय को बढ़ाने के प्रयासों को तेज करेंगे। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश सफल रहेगी। व्यापार पर पूरा फोकस रहेगा, काम आसानी से पूरे हो सकेंगे। साझेदारी काम में सफलता मिलती दिख रही है।आर्थिक स्थिति आज आपकी ख़राब रहेगी। घर की छोटी-छोटी बातों को लेकर पत्नी से विवाद हो सकता है। अपनी छिपी हुई प्रतिभा और योग्यता को बताने का समय मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। बच्चों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...