रांची। झारखंड का शीतकालीन सत्र इस बार हंगामेदार रहेगा। विपक्ष ने इस बार तगड़ी घेराबंदी करने की रणनीति तैयारी की है। वहीं झारखंड सरकार ने भी जवाब देने की रणनीति तैयार की है। आज UPA विधायक दल की बैठक झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुलायी है। मुख्यमंत्री आवास में यूपीए (UPA) विधायकों की बैठक करेंगे।

विधानसभा के शीतकालीन सत्र से एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के सभी विधायकों को अपने ‌आवास पर बुलाया है। इस बैठक में शीतकालीन सत्र (Winter Session of Jharkhand Assembly) में सरकार की रणनीति पर चर्चा की जायेगी। राजधानी रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर अपराह्न 3 बजे होने वाली बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे।

इसमें विधानसभा में विपक्ष के सवालों का कैसे जवाब दिया जाये, सरकार का पक्ष किस तरह से रखा जाये, इन सभी विषयों पर चर्चा होगी। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की अगुवाई वाले महागठबंधन में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भी साझेदार है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...