Aaj Ka Rashifal: मेष और कन्या राशिवालों के लिए आज है संकट, कर्क, सिंह और वृश्चिक सहित 7 राशियों के लिए आज का दिन अच्छा

Aaj Ka Rashifal 21 May 2024: आज मंगलवार है। 21 मई 2024 को नरसिंह जयंती, छिन्नमस्ता जयंती है। दैनिक राशिफल के अनुसार मंगलवार को वृषभ, मिथुन समेत 7 राशियों को धन और सफलता मिलेगी।आईये देखते हैं आज का दैनिक राशिफल

मेष राशि

मंगलवार को मेष राशि वालों को सफलता के लिए और मेहनत करनी होगी। मेष राशि वाले पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। मन की बात कहने से प्रसन्नता होगी। पुराने विवाद आज उभर सकते हैं। सेना और प्रशासन से जुड़े मामले हल होंगे। संबंधों में मजबूती आएगी।दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। योगाभ्यास और संतुलित खानपान का अनुपालन करें।

वृषभ राशि

मंगलवार 21 मई को वृषभ राशि वाले समय रहते अपने मन की बात कह दें। यदि आप सच्चे हैं तो सफलता मिलेगी। आपके सीधेपन का लोग फायदा उठाएंगे, सतर्क रहें। व्यापार विस्तार के योग हैं। भवन परिवर्तन के योग हैं।भाई, बहन या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। नए दृष्टिकोण के साथ लक्ष्य पर केंद्रित करें। नारी शक्ति का सम्मान करें। सुबह सूर्य को हल्दी व चावल डालकर जल अर्पित करें।

मिथुन राशि

कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय न लें। बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें। अपनों का साथ मन को शांति देगा, प्रेम प्रसंगों के चलते विवाद संभव है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। धनलाभ संभव है।समस्या का समाधान होगा। शांत रहें और अध्यात्म का सहारा लें।

कर्क राशि

धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते हैं। मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आएंगी। लोगों से प्रशंसा सुनने को मिलेगी।बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन होगा। रिश्तेदार या मित्र के यहां मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ-साथ दिन बीतेगा। आज दिन की शुरुआत गाय और कुत्ते को रोटी देने के साथ करें तो अच्छा रहेगा

सिंह राशि

शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जीवन सुख में होगा। लेनदेन के मामले सावधानी से करें। आपकी तरक्की देख कर विरोधी सक्रिय होंगे। कार्यस्थल पर नए लोगों का सहयोग मिलेगा। राजनैतिक संबंध आज काम आ सकते हैं। पूंजी निवेश से लाभ होगा।किसी मित्र से बहुत ही अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है। किसी बहुत पुराने रिश्तेदार के आने से घर में माहौल बहुत अच्छा हो जाएगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर के कार्य करें तो सफलता मिलेगी। शिक्षक कार्यों से जुड़े लोगों को लाभ होगा।

कन्या राशि

कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी। आपकी मदद करने के लिए लोग तत्पर रहेंगे। विवाह समारोह में शामिल हो सकते हैं। समय रहते अपनी योजना पूरी करें, पुराने निवेश से लाभ होगा।आर्थिक मामलों में तनाव की स्थिति रहेगी। किसी भय से परेशान हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों से बिना वजह न उलझे अन्यथा पूरा दिन तनाव रहेगा। प्रेम संबंधों में मौन रहे तो अच्छा रहेगा। महिलाओं से ज्यादा बातचीत करने से बचें।

तुला राशि

विरोधी आप की प्रतिष्ठा धूमिल करने की सोचेंगे। कार्यो को अधूरा न छोड़ें, नुकसान हो सकता है। आपकी सोच से अधिकारी प्रभावित होंगे। प्रतियोगी परीक्षा दे रहे हैं तो परिणाम अनुकूल होंगे। कार्यस्थल पर सुविधा का अभाव रहेगा।दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। माता की बात पर अमल जरूर करें। बिना वजह किसी से न उलझे अन्यथा हानि होगी।

वृश्चिक राशि

मनचाहा कार्य न मिलने से मन खिन्न रहेगा। किसी भी विवाद में अपनी दखल न दें, परेशान हो सकते हैं। पुराने रोगों से पीड़ित रहेंगे। संगठन से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें।दांपत्य जीवन में सुखमय रहेगा। आज मन उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। लंबी दूरी की यात्राओं के योग बनेंगे। परिवार में कोई वैवाहिक कार्य संपन्न होगा। घर परिवार में उत्साह व उल्लास का माहौल रहेगा। घरेलू सामान और वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

धनु राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आत्मविश्वास की कमी के कारण फैसले नहीं ले पा रहे हैं। कार्य का विभाजन करें, सरलता से काम हो जाएंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस समय उनको आप की ज्यादा जरूरत है। अपने इष्ट पर भरोसा रखें।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। विद्यार्थियों की सफलता के पूरे योग बनेंगे। किसी गाय को 4 आटे की लोई हल्दी लगाकर देंगे तो दिन शुभ रहेगा।

मकर राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी । लगातार मिल रही सफलता से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पत्रकारिता, लेखन, कविता और रंगमंच से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत उपयुक्त है। समय का भरपूर फायदा लें, धन संचय होगा।किसी धार्मिक स्थल का दर्शन करेंगे तो अच्छा रहेगा। जरूरतमंद इंसान की मदद करेंगे तो अच्छा रहेगा। पति पत्नी के संबंधों के लिए समय अच्छा है।

कुंभ राशि

भौतिक सुख में वृद्धि होगी और रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। उल्लास उमंग के साथ दिन की शुरुआत होगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा होगा। किसी के उत्तर का बेसब्री से इंतजार हो रहा है, स्नेह प्रस्ताव प्रतिकूल होंगे। लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे।आज किसी मित्र या रिश्तेदार के साथ घूमने जा सकते हैं। गाड़ी सावधानी से चलाएं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर चले तो दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए दिन अच्छा है।

मीन राशि

अपने विचारों को शुद्ध करें। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफल रहेंगे। किसी महिला मित्र की सहायता से कार्य पूरे होंगे। लापरवाही से काम करना बंद करें। संभल जाएं, नौकरी में बदलाव के योग हैं।पिता और धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। आज आत्मविश्वास बहुत बढ़ा चढ़ा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। नकारात्मक लोगों से दूर रहे अन्यथा आपका संकट बढ़ा सकते हैं।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Next Story