झारखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में संभालेंगे चुनाव प्रचार की कमान, पार्टी ने लोकसभा चुनाव में दी बड़ी जिम्मेदारी, मोदी, शाह के साथ बनाया स्टार प्रचारक

रांची। झारखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांड भी शामिल हैं। अर्जुन मुंडा और बाबूलाल मरांडी को प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह जैसे दिग्गज भाजपा नेता के साथ स्टार प्रचारकों की सूची में रखा गया है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में लोकसभा चुनाव होना है। 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को मतदान होगा। छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीट है, जिसमें 1 सीट पर पहले चरण में बस्तर में वोटिंग होनी है। माना जा रहा है कि आदिवासी बहुल लोकसभा सीट पर अर्जुन मुंडा और बाबूलाल मरांडी को प्रचार की कमान दी जायेगी।

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। साथ ही लिस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सूबे के डिप्टी सीएम विजय शर्मा, अरूण साव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, किरण सिंहदेव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और संगठन मंत्री पवन साय का नाम शामिल है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Next Story