शिक्षा विभाग में तबादले : IAS हिमांशु मोहन को माध्यमिक शिक्षा की कमान, स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव का तबादला, शिक्षा सचिव को मिला एडिश्नल चार्ज

रांची। राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव का तबादला कर दिया है। देर रात हुए तबादले में 15 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों और 19 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबादला किया गया है। राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा व साक्षरता विभाग के प्रभारी सचिव उमाशंकर सिंह की भी जिम्मेदारी में बदलाव किया है। 2009 बैच के IAS उमाशंकर सिंह को मुख्य कार्यपालक अधिकारी सिद्धो कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ का एडिश्नल चार्ज दिया गया है। वहीं झारखंड प्रशासनिक सेवा के अफसर मोहम्मद सादात को संयुक्त सचिव स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से से उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद धनबाद बनाया गया है। वहीं IAS हिमांशु मोहन बने माध्यमिक शिक्षा के निदेशक बनाया गया है

झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों का तबादलों में निरंजन कुमार जामताड़ा के DDC बने हैं तो सादात अनवर धनबाद के, दिलेश्वर महतो गुमला के,पशुपति नाथ मिश्रा गढ़वा के, अतुल कुमार नगर विकास एवं आवास विभाग के अवर सचिव, शैलेंद्र कुमार रजक प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार दुमका के सचिव बने हैं. अनवर हुसैन रांची नगर निगम के उप नगर आयुक्त बनाए गए हैं. चंद्र भूषण सिंह दुमका के बंदोबस्त पदाधिकारी और सुधा वर्मा जमशेदपुर सदर की BDO बनाई गई हैं।

IAS अजय कुमार सिंह हुए पावरफुल
IAS अजय कुमार सिंह को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, तो IAS वंदना दादेल कोवन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रधान सचिव बनाया गया है.IAS मनीष रंजन को भवन निर्माण, झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड का, IAS अरवा राजकमल को जरेडा का, IAS उमा शंकर सिंह को सिद्धों कान्हों कृषि एवं वनोपज सहकारी संघ का, IAS संजीव कुमार बेसरा को झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी, IAS आकांक्षा रंजन को माटी कला बोर्ड का, और शशि रंजन को JSMDC का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


पूर्वी सिंहभूम DC मजूनाथ भजंत्री स्वर्णरेखा परियोजना का प्रशासक नियुक्त किए गए हैं. उनकी जगह IAS अनन्य मित्तल को पूर्वी सिंहभूम का DC बनाया गया है. IAS जाधव विजया नारायण राव बनी पश्चिमी सिंहभूम की DC बनाया गया है. गरिमा सिंह को लातेहार का नया डीसी बनाया गया है। इसके अलावा DC साहिबगंज राम निवास यादव उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक बनाए गए हैं तो वहीं IAS हेमंत सती साहिबगंज के DC बने हैं. IAS सत्येंद्र कुमार झारखंड राज्य खाद्य निगम के निदेशक बनाए गए हैं, तो IAS पवन कुमार झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी के निदेशक बनाया गया है. IAS गरिमा सिंह बनी लातेहार की DC, IAS हिमांशु मोहन बने माध्यमिक शिक्षा के निदेशक बनाया गया है. विस्पुते श्रीकांत अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह बनाए गए हैं।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Next Story