रांची। झारखंड में 6 IAS अफसरों के तबादले हुए हैं। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार को ऊर्जा विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही अविनाश कुमार अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड, रांची तथा प्रबंध निदेशक, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड, रांची के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है।

वहीं 1999 बैच के IAS अफसर राहुल कुमार को सचिव उच्च व तकनीकी शिक्षा बनाये गये हैं। 2005 बैच के IAS अफसर कृपानंद झा को सचिव महिला बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं 2008 बैच के आईएए चंद्रशेकर को सचिव गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग बनाया गाय है। 2009 बैच के IAS मुकेश कुमार को उपाध्यक्ष रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार का एडिश्नल चार्ज दिया गय है। वहीं अंजली यादव को झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...