आज का राशिफल: शुक्रवार के ग्रह-नक्षत्र शिव और सिद्धि नाम के शुभ योग बना रहे हैं। जिससे मेष राशि वालों के बिजनेस में नए बदलाव होंगे और उनका फायदा भी मिलेगा। वृष, मिथुन, कर्क और मकर राशि वालों की नौकरी और बिजनेस के लिए दिन अच्छा है।

कन्या राशि वालों के कामकाज में आ रही रुकावटें दूर होंगी। इनके अलावा तुला राशि के लोग बिजनेस के जरूरी फैसले जल्दबाजी में न लें, वरना नुकसान होना तय है। वहीं, बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

मेष- मेष राशि वालों की ग्रह दशा आज शुभ है और आपके लिए सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। शाम तक कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। अगर आप किसी सरकारी विभाग में काम करते हैं तो आपको सम्माीन की प्राप्ति होगी। आपके लिए भौतिक सुविधाओं के योग बन रहे हैं। आप शाम को परिवार के या फिर समाज के किसी कार्यक्रम में शामिल होंगे। सामाजिक कार्यक्रम में खर्च करने से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।लाल व सफेद रंग शुभ है।

वृष- वृष राशि के लोगों का दिन शुभ है और भाग्यव आपका साथ देगा। आपका मन किसी शुभ कार्य में लगेगा। किसी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। कानूनी विवाद में सफलता प्राप्ते होगी और स्थान परिवर्तन के आदेश आपके लिए आ सकते हैं। दिन के उत्तरार्द्ध में आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त् होगी और आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में कोई जरूरी कार्य आयोजित हो सकता है। मनोरथ सिद्धि होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा और आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी।नीला व हरा रंग शुभ है।

मिथुन- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी रचनात्मक है और आपको हर कार्य में लाभ होने की उम्मी द है। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वह करने को मिलेगा। इससे आपके मन में संतोष रहेगा। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी और इससे आपके कार्य पूर्ण होंगे। सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करेंगे तो लाभ होगा। हरा व नीला रंग शुभ है।

कर्क- कर्क राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपके कार्य सरलता से पूर्ण हो जाएंगे। आज आप आपका मूड अच्छाय रहेगा और ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। किसी भी विरोधी की आलोचना की तरफ ध्यारन दें और सिर्फ अपने काम पर फोकस करें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में सफल होंगे। सफ़ेद व हरा रंग शुभ है।

सिंह- सिंह राशि के लोगों का भाग्य साथ नहीं दे रहा है और दिन आपके लिए सही नहीं है। शत्रुजनित षड़यंत्र, लोकपवाद से बचने की कोशिश करें। अनावश्यक चिंताओं की वजह से आज आप काफी परेशान रहेंगे। नई उपलब्धियों को प्राप्ती करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन न करें।लाल व नारंगी रंग शुभ है।

कन्या- आज कन्या राशि के लोगों को आज कोई भी काम बेहद सावधानी से करने की जरूरत है, नहीं तो आपको परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। स्वजनों से सुख मिलेगा और पारिवारिक मंगल कार्यों में मन लगेगा। रचनात्मक कार्यों में आपको सफलता प्राप्तं होगी। विपरीत परिस्थिति आने पर खुद पर संयम रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। आज आपको सरकार की तरफ से कोई मदद मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ हो सकता है। नीला व आसमानी रंग शुभ है।

तुला- तुला राशि के लोग आज मन ही मन परेशान रहेंगे और उन्हें ऐसा लगेगा कि कोई उनकी बात नहीं सुन रहा है। अधिकारों की महत्वाकांक्षा विरोध को जन्मा देंगी। समस्याओं का उचित समाधान देखते रहें। मानसिक रूप से काफी अशां‍त रहेंगे। दूर की यात्रा हो सकती है और कैंसल भी हो सकती है। आज कारोबार में सुस्तीी रहने से आपका मन नहीं लगेगा। बैगनी व सफेद रंग शुभ है।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के लोगों के मन में आज किसी बात को लेकर काफी उलझन रहेगी और किसी काम को करने में मन नहीं लगेगा। पूरा दिन किसी प्रकार की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। अधिकारी वर्ग के साथ आपकी अच्छीग जमेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ होने की संभावना है। निराशाजनक विचारों से बचें और अपने काम पर ध्याान दें। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त् हो सकता है। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

धनु- धनु राशि के लोगों का दिन आज परेशानियों को बढ़ाने वाला हो सकता है और आज आपको समस्या ओं का सामना करना पड़ सकता है। रुका हुआ धन मिलने की उम्मीाद है। आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। आपकी समस्यािएं काफी बढ़ सकती हैं। नए संपर्कों से आपको लाभ होगा। पीला व सफेद रंग शुभ है।

मकर- मकर राशि के लोगों का दिन शुभ नहीं है। आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। सावधानी के साथ कोई भी बात बोलें। पराक्रम में वृद्धि से शत्रुओं का अंत होगा। दिन के उत्तरार्द्ध में अचानक से आपकी व्यलस्त ता बढ़ सकती है। अतिथियों के आने से आपके खर्च बढ़ सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है।

कुंभ- राशि कुंभ राशि वालों का दिन अच्छाु है और आज गोचर के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। उत्तरार्द्ध में आपको कुछ जरूरी कार्य करने पड़ सकते हैं और इसमें आपको लाभ होगा। वाहन, भूमि खरीदने की बात हो सकती है। सुखद संयोग बन रहे हैं। सांसारिक सुख भोग और घर गृहस्थी के मामले में जरूरी सामान ले सकते हैं। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।

मीन- मीन राशि वालों की योजनाएं पूर्ण होंगी और आपको लाभ होगा। आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं का हल करने में बीतेगा और आप काफी बिजी रहेंगे। किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि को पाकर आपका मन प्रसन्न रहेगा, किन्तु सेहत का ध्यासन रखें, वरना बीमार हो सकते हैं। लाल व पीला रंग शुभ है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...