आज का राशिफल: 29 सितंबर को चंद्र मीन राशि में रहेगा। आज भादौ पूर्णिमा है और आज से ही पितरों के लिए श्राद्ध कर्म करने का दौर शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से ध्वज केतु नाम का शुभ योग बन रहा है।

मेष राशिफल
आज का दिन आपको धैर्य से काम लेने का होगा क्योंकि जल्दबाजी में लिए गए निर्णय आप को नुकसान दे सकते हैं, इसलिए यदि आज व्यापार के लिए कोई निर्णय लेना पड़े, तो अपने दिल और दिमाग दोनों को खोल कर लें। आज आपके हाथ बड़ी मात्रा धन लग सकता है जिससे आपके मन में हर्ष होगा, लेकिन आज आपको कुछ शारीरिक विकार परेशान कर सकते हैं जैसे पाचन क्रिया मंद व पेट में गैस आदि। संतान की नौकरी एवं विवाह इत्यादि मंगल कार्यों में किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता अवश्य मिलेगी। सायंकाल के समय शुभ व्यय तथा कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृषभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। भावुकता अधिक रहने के कारण छोटी-छोटी बातों को आज आप दिल पर ले लेंगे, जिससे परिवार के सदस्यों से भी मनमुटाव हो सकता है। आज आपको कुछ व्यापार के लिए कुछ यात्रा करनी पड़ सकती है, लेकिन इससे आपको लाभ अवश्य मिलेगा। विद्यार्थी के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से प्रमोशन मिल सकता है, इसलिए आज आप अपनी वाणी में सौम्यता बनाए रखें, वही आपको मान सम्मान भी दिलवाएगी। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

मिथुन राशिफल
आज का दिन आपको गुरु के प्रति निष्ठा एवं भक्ति भाव से पूर्ण रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज आतंकियों के कार्यों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। नौकरी पेशा लोगों का यदि प्रमोशन रुका हुआ है, तो वह आज अवश्य होगा। शारीरिक शक्ति एवं उत्साह अधिक रहेगा, लेकिन कुछ ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। साझेदारी में यदि कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह भी आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

कर्क राशिफल
आज का दिन आपके लिए सामान्य से अधिक फल देने वाला रहेगा। सामाजिक एवं व्यवसाय क्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का आज आपको मौका मिलेगा। धार्मिक कार्यों में सहभागिता देंगे। आज आप अपने आप को शारीरिक रूप से थका हुआ महसुस करेंगे, जिसके कारण आप कुछ आलस भी दिखाएंगे, लेकिन आज आपको अपने आलस्य को भगाना होगा तभी आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होते नजर आ रहे हैं। सरकारी नौकरी की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। आज आपका ध्यान राजनीति क्षेत्र के कार्यों पर भी जा सकता है।

सिंह राशिफल
आज का दिन आपका थोड़ा सावधानी से चलने का होगा। आज आप यदि किसी के प्रति इमानदारी दिखाएंगे, तो वह उसका फायदा उठा सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा और अपने काम से मतलब रखना होगा। नौकरी में भी आज आपके शत्रु आपकी चुगली कर सकते हैं, इससे आपके अधिकारियों से आपकी अनबन हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें। आज आपके सरकारी कार्य लंबित रहने से समय वं धन दोनों व्यर्थ में खर्च हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी महिला के कारण आपको सफलता मिलती दिख रही है। धर्म के प्रति आज आपकी रूचि बढ़ेगी भजन पूजन में मन लगेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने भाइयों के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर विचार विमर्श कर सकते हैं।

कन्या राशिफल
आज के दिन आप अपने सभी कार्यों को जी जान लगाकर करेंगे, जिससे आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपका व्यापार सातवें आसमान पर होगा, जिसमें आपको धन लाभ भी होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिससे आपको अपने भविष्य की चिंता कम होगी और अपने परिवार की सभी सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति करने में कामयाब रहेंगे, जिससे परिवार के छोटे बच्चे भी आपसे कुछ फरमाइश करते नजर आएंगे। आज परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, इसमें आपको पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी।

तुला राशिफल
आज आपका मन आध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। आज माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। आज आपको ऑफिस के काम से विदेश यात्रा पर भी जाना पड सकता है । इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा, प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। आज सेहत भी पहले से बेहतर रहेगी।आज घर पर आपसे मिलने कोई करीबी रिश्तेदार आ सकता है। इस राशि की अविवाहित महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। आप कहीं पर शॉपिंग के लिए जा सकती हैं। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी।

वृश्चिक राशिफल
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज जिस काम को पूरा करने की सोचेंगे, उसे कड़ी मेहनत से पूरा कर लेंगे। ऑफिस में आपको सम्मानित किया जा सकता है। साथ ही उपहार स्वरूप नया फोन भी मिल सकता है। आज समाज में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस राशि के स्टूडेन्ट्स का पढ़ाई से मन थोड़ा विचलित रहेगा। किसी नये कोर्स की शुरूआत करना चाह रहे हैं, तो पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। इसके अलावा आज मार्किट में किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। साथ ही इस राशि के लोगों को कोर्ट में लम्बित पड़े मामलों से जीत हासिल हो सकती है। लवमेट के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।

धनु राशिफल
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज नये काम की शुरूआत आपको बड़ा फायदा दिला सकती है। व्यापार में रूका हुआ पैसा आज वापस आ सकता है। अगर आज आप जमीन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन शुभ रहेगा। कर्मचारियों को आज वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है। आज आपको किसी जरुरी काम में पिता का सहयोग मिल सकता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए आज नई योजना बना सकते हैं, । आज दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं,। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। सेहत अच्छी रहेगी|

मकर राशिफल
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज का दिन बिजनेसमैन के लिये भी फायदेमंद रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। अगर किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं, तो सफलता मिलने के चांस नजर आ रहे हैं। इस राशि के लोग आज जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। आज आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। इस राशि के लोग अपनी लाइफ में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिससे भविष्य में सफलता आपके कदम चूमेगी। आज पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में आपके कुछ पैसे खर्च हो सकते हैं। लवमेट आज अपने साथी को गिफ्ट दे सकते हैं।

कुम्भ राशिफल
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज मित्रों के साथ कुछ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। बेहतर होगा आज किसी अजनबी पर भरोसा न करें। व्यापारी वर्ग आज किसी को उधार देने से बचें। हालांकि किसी नये काम की शुरुआत आपको बड़ा मुनाफा दिला सकती है। आज माता-पिता के अनुमति के बिना कोई काम न करें। इसके अलावा बेहतर होगा कि आज के दिन घर में लोहे से बनी नयी चीजों को न लाएं। बाकी इस राशि के लवमेट को आज साथी से बहुत सारा प्यार मिलेगा। घर में परिवारवालो के साथ मिलकर छोटी-सी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं, इससे परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन राशिफल
आज का दिन सामान्य रहेगा। आज कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां आपको राशि का व्यापारी वर्ग आज किसी नये व्यवसाय की शुरूआत करेगा, तो निश्चित ही काम में सफलता मिल सकती है। साथ ही वकीलों के लिए भी आज का दिन फायदेमंद रहेगा। कोई महत्वपूर्ण केस आपके पक्ष में रहेगा। अगर आप कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन बढ़िया है। इस राशि के लवमेट आज घर पर स्वादिष्ट डीनर करने का प्लान बनायेंगे या फिर अपने पार्टनर को कुछ अच्छा सा गिफ्ट भी देंगे। सभी काम में सफलता अवश्य मिलेगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...