आज का राशिफल: मंगलवार को मेष राशि वालों का दिन शुभ रहेगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा । वृश्चिक राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है।

धनु राशि के लोगों को नौकरी में मन मुताबिक स्थान परिवर्तन मिल सकता है। मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। इनके अलावा कर्क राशि वालों को संभलकर रहना होगा। वहीं, बाकी राशियों के लिए ठीकठाक दिन रहेगा।

मेष राशिफल
आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित रहेंगे, कु छ और जीम्मेदारियों का बोझ भी परेशान कर सकता है, आज ऐसी कुछ गुप्त चिंताए सता सकती हैं जिन्हें किसी से शेयर नही कर सकते, स्वस्थ्य के साथ साथ मन को भी मजबूत रखने का प्रयास करें।परिवार में शांति बनाए रखने की कोशिश करें। आज आप खुश रहेंगे तो पार्टनर भी खुश होगा।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – संतरी

वृषभ राशिफल
आज स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें, साथ ही खास बात ये ध्यान रखें कि आज किसी केस में उलझ सकते हैं इसलिए किसी के भी लड़ाई झगड़े में पैर न फसाये। किसी से हो सकती है अनबन। फिजूल खर्च से बचें और अपने गुस्से पर काबू रखें। प्रेम विवाह का योग बन रहा है।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग- केसरिया

मिथुन राशिफल
आज पैसों से जुड़ी समस्या दूर होगी जो पिछले समय से चली आ रही थी। आज जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे,मेहनत का फल मिलेगा। आज खानपान पर और सेहत को लेकर चिंता करने की जरूरत है । कुछ भी ऐसा न खाए जो नुकसान दायक हो। क्रोध की अधिकता रहेगी। मां से मनमुटाव।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग- हरा

कर्क राशिफल
आज का दिन मानसिक रूप से ठीक नहीं रहेगा, थोड़े उतार चढ़ाव बने रहेंगे मूड में,लेकिन खुद को स्थिर रहें भाग्य आपके हर कार्य में साथ दे रहा हैयोगा मेडिटेशन करने की जरूरत है, जिससे मैन मजबूत होगा, और कामकाज को लेकर सही निर्णय ले पाएंगे। आज पार्टनर के साथ डेट पर जा सकते हैं।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग- सुनहरा

सिंह राशिफल
करियर पर ध्यान देने का समय है लापरवाही से न ले,समय बीत गया तो फिर नही लौटेगा, इस पर ध्यान दें। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, परंतु यात्रा के समय अपने कीमती सामान का ध्यान रखे ,गुम या चोरी हो सकता है। कुछ पुराने उलझे हुए मामले आज सुलझ सकते हैं।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- लाल

कन्या राशिफल
सोच समझकर खर्चा करें, क्योंकि आज व्यर्थ के खर्चे होने के योग बन रहे है , निर्णय चाहे व्यापार में हो नोकरी मैं हो या फिर घर में, बहुत सोच समझ कर निर्णय लें। आज महिलाओं को काम संभालने परेशानी आ सकती है। साथ ही नया घर लेने के लिए समय अच्छा। अपने लव पार्टनर पर विश्वास कर उसे अपने हर निर्णय में शामिल करें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सफेद

तुला राशिफल
लंबे समय से फसा हुआ पैसा आज मिल सकता है,प्रमोशन हो सकता है काफी प्रबल योग भाग्य पूर्ण साथ दे रहा है, सरकारी नोकरी से जुड़े लोगों की तरक्की के योग बन रहे है, आज छोटी यात्रा हो सकती है,परंतु वाहन सावधानी से चलाएं। लव लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दूर रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला

वृश्चिक राशिफल
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, आज धन आगमन के योग बन रहे हैं। लाभ स्थान प्रबल होने से आमदनी के जरिये भी बढ़ेंगे। बहुमूल्य चीज़ को सम्भल कर रखें खो सकती है। ऑफिस में काम का बहुत ज्यादा रहेगा। कोई नई शुरुआत कर सकते हैं, कुछ नया खरीद सकते हैं। बाहर खाने से आज बचें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- मेहरून

धनु राशिफल
बजट बनाकर चलें। आज के दिन आमदनी कितनी भी हो, खर्चे अधिक ही रहेंगे। साथ ही स्वास्थ्य की नरमी को नज़रअंदाज़ न करें। खांसी जुकाम से परेशान हो सकते हैं। बड़ों की सलाह से काम करें। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं ।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- क्रीम

मकर राशिफल
बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर आज दिन कि शुरुआत करने से मन मजबूत रहेगा। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आज आपका प्रभाव आपके काम काज के क्षेत्र में दिखेगा। थोड़े से रूलिंग हो सकते हैं। आज पर मन भी कुछ अशांत से रह सकता है। पार्टनर भाग्यशाली साबित होगा।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- नीला

कुंभ राशिफल
किसी परिजन से मुलाकात हो सकती है, जिस से मन प्रसन्न होगा। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। आज, कहा पान का ख्याल रखें। घर पर कोई मेहमान आ सकता है जिससे व्यस्तत बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज अपना सिक्का जमा सकते हैं।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला

मीन राशिफल
आज आपको अपने काम में दूसरों की मदद मिल सकती है,दिन भर बिजी रहेगा, आज अपने सब्बि काम समय सर निपटा लेंगे,शाम को गुड न्यूज़ मिल सकती है।आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे, क्रोध पर नियंत्रण रखें। पार्टनर के साथ उलझने से बचे।
शुभ अंक- 4
शभु रंग- सफेद

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...