रांची: 8 अप्रैल, शनिवार को चंद्रमा स्वाती नक्षत्र में रहेगा। जिससे सिद्धि योग बन रहा है। इस कारण मेष राशि वालों को धन लाभ होने के योग हैं। वृष राशि वालों को बिजनेस में फायदा हो सकता है। निवेश के लिए भी अच्छा समय रहेगा। मिथुन राशि वालों को सितारों का साथ मिल सकता है। सिंह राशि वालों की नौकरी और बिजनेस के लिए दिन अच्छा रहेगा। इसके अलावा आज वज्र नाम का अशुभ योग भी बन रहा है। इस कारण कर्क राशि वालों के कामकाज में मुश्किलें आ सकती हैं। कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को संभलकर रहना होगा। बाकी राशियों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा।

मेष राशि
आज आपको किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। अपने करीबी लोगों का खुद के प्रति प्यार देखकर आप भावुक हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति के मामले में इस दिन को एक अच्छे दिन में बदलने की संभावना है। व्यापार को अब ऑनलाइन करने की दिशा में कदम बढ़ाएं | इस समय कर्मचारियो तथा सहयोगियों पर अधिक भरोसा करने की अपेक्षा सभी कार्य अपनी देखरेख में करवाएं। आप अपने जीवन साथी पर पूरा ध्यान देंगे और उनकी बातें भी सुनेंगे। सेहत में सुधार नजर आएगा और योग्य डॉक्टर के द्वारा मिले हुए इलाज के कारण पुरानी बीमारी ठीक होने लगेगी। आज आपका शुभ अंक 8 है |

वृष राशि
आज के दिन मन में सकारात्मक विचारों का आगमन होगा | उन मामलों को टाल दें जिनको निपटाने में आप परेशान हो रहे हैं | आज धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं | प्रॉपर्टी के लिहाज से आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा, इंतजार करें। आज आपकी ईमानदारी से बॉस प्रभावित होंगे, साथ ही कुछ और जिम्मेदारियां सौपेंगे | सरकारी नौकरी में आज के दिन भी कोई विशेष ड्यूटी लग सकती हैं। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा । आपको एलर्जी की प्रॉब्लम रहती है, तो अपनी वस्तुएं किसी से शेयर न करें | आपका कोई मित्र आपको उच्च स्तर की शारीरिक व्यायाम प्रणाली को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। आज आपका शुभ अंक 7 है |

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभल कर चलने का होगा। जिन बातों को बदलने की कोशिश आपको करनी है, उन पर ध्यान देते हुए काम करें। आज आपको अपने पेशे में सफलता मिलेगी | सट्टेबाजी में फंसा हुआ पैसा आज मुनाफे के तौर पर वापस मिल जाने की उम्मीद है। बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा | कुछ लोगो का गलत खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। बिजनेस में जिन कामों को जटिल समझकर छोड़ रहे थे, आज उनके समाधान की आशा दिखेगी। कोई भी काम करते समय आपको क्या फायदा होगा और कितनी मेहनत करने की आवश्यकता है, इन दोनों बातों को ध्यान में रखना होगा। आज आपका शुभ अंक 12 है |

कर्क राशि
आज भाग्य का सितारा थोड़ा कमजोर रहेगा | जितना समय आप खुली हवा में और लोगों के बीच बिताएंगे, उतनी ही प्रसन्नता प्राप्त होगी। आपकी कोई झूठी तारीफ भी हो सकती है | कोई काम मन-मुताबिक पूरे होने से जीवनसाथी आपसे खुश होंगे | अगर आप सिंगल हैं तो खुद को बाहर निकालने में शर्माएं नहीं। आज के दिन आजीविका के क्षेत्र में अच्छी वृद्धि होगी | गारमेंट का काम करने वालों को अच्छा लाभ हो्गा | अपने बॉस और अपने सहकर्मियों को दिखाएं कि आप वास्तव में कितने मेहनती कार्यकर्ता हैं। आलोचना को दिल से न लें, बल्कि उससे सीखें। बीमार चल रहे लोगों को अपना खान-पान अच्छा रखना होगा | आज आपका शुभ अंक 4 है |

सिंह राशि
आज अपने भाग्य के भरोसे किसी भी कार्य को नहीं छोड़ना है। खुद को खुश रखने के प्रयास में जो जिम्मेदारी आप पर बनी हुई है, उनको नजरअंदाज न होने दें। कुछ लोग जल्दी ही आपना घर बनने की सोच सकते है। आज के दिन गया हुआ धन वापस मिल सकता है | व्यापार को नई गति देने के लिए किए गए प्रयास, सफल हो सकते हैं | काम-काज में बहुत ज्यादा उतावलापन या जल्दबाजी करने से बचें। स्वास्थ्य संबंधी छोटी मोटी दिक्कतें रह सकती है, तनाव ना लें और सावधानी बरतें। आज आपका शुभ अंक 22 है |

कन्या राशि
अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। पिता से संबंध अधिक गहरे बनते जाएंगे, एक-दूसरे की तकलीफ को दूर करने की कोशिश करेंगे। पुराने रिश्तों की यादें आज आपके दिमाग में घूम सकती हैं। आज के दिन आपको कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय लेने की जरूरत है। यह आपके भविष्य को प्रतिबिंबित करने वाला है। आज आपके पास अधिक कार्य का बोझ हो सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है | नौकरी कर रहे जातकों को किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। आज आपका शुभ अंक 3 है |

तुला राशि
आपके लिए आज का दिन मान अच्छा रहेगा। आपके स्वभाव में विनम्रता और विवेक जैसे गुण आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेंगे। जीवनसाथी के साथ एक बहुत जरूरी बातचीत आज होगी | आज कोई आपका उधार दिया गया हुआ पैसा ब्याज समेत वापिस कर सकता है । किसी नए व्यापार में पैसा लगाने के योग बन रहे हैं। शनि द्वारा आपको अच्छी ऊर्जा भेजे जाने से आज आप अजेय महसूस करेंगे। बॉस की दी गई जिम्मेदारियों के प्रति अतिरिक्त गंभीरता दिखाएं | बच्चों को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से घर में प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सचेत रहना होगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 2 है |

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। जिन बातों से आपको डर लगता है, उनसे आपका सामना हो सकता है। व्यक्तिगत काम से ज्यादा व्यावहारिक कामों में रूचि रहेगी आज आपका धन कहीं रुका हुआ है तो मिल सकता है। आयात निर्यात से संबंधित कार्यों में कोई महत्वपूर्ण डील संपन्न हो सकती हैं। पुराने समय में आपने किसी की जो मदद की होगी, वह अचानक आपके काम आ सकती है‌। आपको कफ संबंधित दिक्कतें रहती है, तो अधिक ठंडी चीजों के सेवन से बचें | आज आपका शुभ अंक 1 है |

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि के लिए रहेगा। हर एक बात का केवल अवलोकन न करें, काम भी करें। स्वार्थी मित्रों से दूरी बनाकर रखें। आज कम मेहनत में भी अधिक धन प्राप्ति के योग बन रहे है | अगर व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो पहली उसकी योजना तैयार कर लें। अगर आप वाहन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो खरीद सकते है। किसी तरह के गैरकानूनी काम में रुचि बिल्कुल ना लें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पेट संबंधी परेशानी होने पर आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना आपको स्वस्थ रखेगा। आज आपका शुभ अंक 9 है |

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको कोई नई बात सीखने को मिलेगी | ससुराल पक्ष से रिश्ते में यदि कोई कड़वाहट थी, तो वह भी आज दूर हो सकती है। अच्छा पैसा कमाने के लिए आप अपनी आय के स्रोतों को थोड़ा और फैलाने का प्रयास करेंगे। कारोबार में लाभदायक अवसर उभर कर आयेंगें । वर्तमान नौकरी में शानदार प्रदर्शन कर आप प्रोफेशनल उंचाई को छू सकते हैं। बदलते मौसम के नकारात्मक प्रभाव का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। व्यवस्थित और संयमित दिनचर्या रखें। आज आपका भाग्यशाली अंक 10 है |

कुंभ राशि
आज आपके मन मे नए-नए विचार उत्पन्न होंगे | आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है, जो आपकी रोमांटिक भावनाओं को साझा करेगा | आज दिल और दिमाग का संतुलन बनाने में सफल रहे तो लाभ की स्थिति बन सकती है | बिजनेस में इस वक्त जो चल रहा है उसी पर ध्यान दें। प्रॉप्रर्टी को लेकर दिन अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आप अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं और दिखा रहे हैं कि आप कितने भावुक और बुद्धिमान व्यक्ति हैं। सुबह आपके लिए ऊर्जा के मामले में सामान्य कठिनाइयाँ लेकर आएगी, खासकर अगर आपकी नींद पर्याप्त नहीं थी।आज आपका भाग्यशाली अंक 6 है |

मीन राशि
आज खुद की मर्जी के अनुसार समय बिताने की कोशिश करें। घर में आज शांति और सुकून का माहौल रहने की उम्मीद है | आज धन का निवेश करते समय में सावधानी बरतें | व्यावसायिक उपक्रमों के लिए आज का दिन अच्छा है, लेकिन अपनी सीमाओं को जानें | कार्य क्षेत्र में दूसरों की सलाह सुनने के बदले अपनी क्षमता पर भरोसा करें अच्छा परिणाम मिलेगा। अपनी मांसपेशियों में कुछ दर्द और एक समग्र पीड़ादायक अनुभव की उम्मीद कर सकते हैं। कुछ एलोवेरा जेल वास्तव में आपके शरीर को थोड़ा ठंडा करने में मदद कर सकता हैं। आज आपका शुभ अंक 5 है |

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...