आज टूटेगा किसी का विजयी रथ! कोलंबो में होगा भारत-पाक का महासंग्राम, कौन बचेगा और कौन बिखरेगा?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज आर-पार की जंग, टीवी और मोबाइल पर ऐसे देखें LIVE मुकाबला

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 में अब वो घड़ी आ चुकी है, जिसका इंतज़ार करोड़ों फैंस सांसें थामकर कर रहे थे। दो मुकाबले जीतकर आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय टीम अब श्रीलंका की धरती पर अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से टकराने जा रही है। जब आमने-सामने होंगे दो अविजित दिग्गज, तो किसी एक का विजयी रथ आज जरूर टूटेगा।
T20 World Cup 2026 के इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में कप्तान Suryakumar Yadav की अगुवाई वाली टीम इंडिया पाकिस्तान को शिकस्त देने के इरादे से मैदान में उतरेगी। उधर पाक टीम भी शानदार फॉर्म में है। ऐसे में यह मुकाबला सिर्फ मैच नहीं, बल्कि जंग से कम नहीं होने वाला।
कब और कहां होगी भारत-पाक भिड़ंत?
तारीख: 15 फरवरी, रविवार
स्थान: R. Premadasa Stadium, कोलंबो
समय: शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार)
टॉस: शाम 6:30 बजे
कोलंबो का यह मैदान कई ऐतिहासिक मुकाबलों का गवाह रहा है, लेकिन आज जो होने वाला है, वह इतिहास के पन्नों में दर्ज हो सकता है।
टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें LIVE?
अगरआप इस महामुकाबले को मिस नहीं करना चाहते, तो जान लीजिए कहां देख सकते हैं LIVE एक्शन—
टीवी पर सीधा प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार ऐप
फैंस अपने मोबाइल पर भी हर गेंद, हर चौका और हर विकेट का रोमांच LIVE देख सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग स्क्वॉड
पाकिस्तान टीम:
सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), Babar Azam, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, Shaheen Afridi, उस्मान तारिक, अबरार अहमद, सलमान मिर्जा, फखर जमान, नसीम शाह, ख्वाजा नफे।
भारतीय टीम:
ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, Suryakumar Yadav (कप्तान), रिंकू सिंह, Hardik Pandya, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, Jasprit Bumrah, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर।
किसका टूटेगा गुरूर?
दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय हैं। लेकिन आज की रात किसी एक का विजयी सिलसिला जरूर थमेगा। क्या सूर्यकुमार यादव की सेना पाकिस्तान पर कहर बरपाएगी? या फिर बाबर आजम और शाहीन अफरीदी की जोड़ी भारत के सपनों पर पानी फेर देगी?
कोलंबो की शाम, करोड़ों धड़कनों की रफ्तार और मैदान पर छिड़ी जंग…
आज सिर्फ मैच नहीं, इतिहास लिखा जाएगा।
क्या आप तैयार हैं इस महामुकाबले के गवाह बनने के लिए?








