IPL बैन से शुरू हुआ विवाद अब क्रिकेट युद्ध में बदला, भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर मंडराया बड़ा खतरा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत आने से बांग्लादेश का इनकार...भड़का BCCI...वनडे-T20 सीरीज रद्द होने के आसार...

नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में एक बार फिर भूचाल आ गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने जब यह ऐलान किया कि वह टी20 विश्व कप 2026 में अपने मैच भारत में नहीं खेलेगा, तो BCCI आगबबूला हो गया
सूत्रों के मुताबिक, इस फैसले के बाद भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ प्रस्तावित वनडे और टी20 सीरीज रद्द करने का मन बना लिया है



 मुस्ताफिजुर रहमान के IPL बैन से भड़की चिंगारी

पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब मुस्ताफिजुर रहमान को IPL 2026 से बैन किया गया। इसके बाद BCB ने आपात बैठक बुलाई और बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि—
बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने मैच खेलने भारत नहीं आएगा।

BCB की मंशा है कि वह पाकिस्तान की तरह श्रीलंका की मेजबानी में अपने मुकाबले खेले।

BCCI का सख्त रुख, सीरीज रद्द करने की तैयारी

बांग्लादेश के इस रुख ने BCCI को कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया है
पहले ही बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा के चलते BCCI ने 2025 में प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया था।
अब एक बार फिर संकेत मिल रहे हैं कि—

 भारत-बांग्लादेश की द्विपक्षीय सीरीज पर हमेशा के लिए ताला लग सकता है।


 6 मैचों की सीरीज पर संकट

IPL के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच—

  •  3 वनडे: 1, 3 और 6 सितंबर

  •  3 टी20: 9, 12 और 13 सितंबर

खेलने की योजना थी।
BCB ने अपने 2026 शेड्यूल में इन मैचों को शामिल भी किया था, लेकिन बांग्लादेश में हालात बिगड़ने और अब टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बाद BCCI इस दौरे को पूरी तरह रद्द कर सकती है

 पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश भी?

मुंबई 26/11 आतंकी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई और पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर IPL बैन आज तक जारी है।
अब हालात कुछ वैसे ही भारत-बांग्लादेश के बीच बनते दिख रहे हैं।

 IPL से बैन, बॉयकॉट की मांग तेज

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के आरोपों के बाद भारत में—

  • बांग्लादेशी खिलाड़ियों को IPL से बैन करने की मांग

  • द्विपक्षीय सीरीज खत्म करने की आवाज

तेज हो गई है।
सूत्रों का दावा है कि BCCI ने बांग्लादेशी खिलाड़ियों को IPL से बाहर करने का फैसला लिया, जिसकी शुरुआत मुस्ताफिजुर रहमान के बैन से हो चुकी है।

 अब सबसे बड़ा सवाल

👉 क्या भारत-बांग्लादेश क्रिकेट रिश्ते भी भारत-पाकिस्तान की तरह पूरी तरह खत्म हो जाएंगे?
👉 क्या टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले यह विवाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नया तूफान खड़ा करेगा?

Related Articles