T20 वर्ल्ड कप 2026 का बिग धमाका! 7 फरवरी से शुरू होगा क्रिकेट का महासंग्राम…भारत-पाकिस्तान भिड़ंत समेत पूरा शेड्यूल यहां देखें…

T20 वर्ल्ड कप 2026 का बिग धमाका! 7 फरवरी से शुरू होगा क्रिकेट का महासंग्राम…भारत-पाकिस्तान भिड़ंत समेत पूरा शेड्यूल यहां देखें…
नई दिल्ली।क्रिकेट फैंस के लिए अब इंतज़ार खत्म होने वाला है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज़ 7 फरवरी से होने जा रहा है और इस बार टूर्नामेंट का रोमांच पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और खतरनाक होगा। वजह साफ है—
मेज़बानी भारत और श्रीलंका के हाथों में
20 टीमें, 55 मुकाबले
और वो महामुकाबला, जिसका इंतज़ार पूरी दुनिया करती है— भारत vs पाकिस्तान
20 टीमें, 8 वेन्यू और पहली बार इटली की एंट्री
टी20 वर्ल्ड कप का यह 10वां एडिशन है, जिसमें कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। खास बात यह है कि इटली की टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेलेगी। वहीं स्कॉटलैंड को लेट एंट्री मिली है, क्योंकि आईसीसी ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है।
टूर्नामेंट के मुकाबले
भारत के 5 वेन्यू
और श्रीलंका के 3 वेन्यू
पर खेले जाएंगे।
चार ग्रुप, हर मैच करो या मरो
20 टीमों को 4 ग्रुप (A, B, C, D) में बांटा गया है। हर ग्रुप में 5 टीमें होंगी और हर मुकाबला सुपर-8 की रेस के लिए बेहद अहम होगा। एक हार… और कहानी पलट सकती है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026: टूर्नामेंट की शुरुआत
7 फरवरी 2026 (ओपनिंग डे)
पाकिस्तान vs नीदरलैंड – 11:00 AM, कोलंबो
वेस्टइंडीज vs स्कॉटलैंड – 3:00 PM, कोलकाता
भारत vs USA – 7:00 PM, मुंबई
8–20 फरवरी: ग्रुप स्टेज की जंग
इन दिनों में लगातार बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे—
न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका जैसी दिग्गज टीमें मैदान में उतरेंगी।
लेकिन जिस मैच पर सबकी निगाहें टिकी हैं वो है👇
15 फरवरी 2026: महामुकाबला
भारत vs पाकिस्तान
समय: 7:00 PM
वेन्यू: आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
यही वो मैच है जो पूरे टूर्नामेंट का माहौल बदल सकता है।
Super 8 स्टेज: असली परीक्षा (21 फरवरी से)
ग्रुप स्टेज के बाद Super 8 की शुरुआत होगी, जहां
एक भी गलती
एक भी खराब ओवर
टीम को सेमीफाइनल से बाहर कर सकता है।
21 फरवरी से 1 मार्च तक भारत, श्रीलंका, अहमदाबाद, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में हाई-वोल्टेज मुकाबले होंगे।
नॉकआउट स्टेज: यहां नहीं चलेगी किस्मत
पहला सेमीफाइनल – 4 मार्च 2026 (स्थान TBC)
दूसरा सेमीफाइनल – 5 मार्च 2026, मुंबई
फाइनल – 8 मार्च 2026
(संभावित वेन्यू: अहमदाबाद या कोलंबो)
यानी मार्च की शुरुआत में ही क्रिकेट को मिलेगा नया T20 चैंपियन।
सवाल जो फैंस की धड़कन बढ़ा रहे हैं
क्या भारत घर में इतिहास रचेगा?
क्या पाकिस्तान फिर कोई बड़ा उलटफेर करेगा?
क्या कोई नई टीम सबको चौंका देगी?
एक बात तय है — 7 फरवरी से 8 मार्च तक टीवी और मोबाइल से नज़र हटाना मुश्किल होगा।









