Aaj Ka Rashifal: Aaj Ka Rashifal/ horoscope Today 3 January 2024 : ग्रहों की स्थिति: गुरु मेष राशि में, चंद्रमा और केतु कन्या राशि में, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में, सूर्य धनु राशि में, शनि कुंभ राशि में, राहु मीन राशि में, एक अच्छा-सा गोचर चल रहा है। राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। आइए देखते हैं….

मेष राशि :

शत्रुहन योग का निर्माण होगा। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। थोड़ा स्वास्थ्य में डिस्टर्बेस बना रहेगा। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है और व्यापार भी बहुत अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि :

मानसिक पीड़ा मिल सकती है। बच्चों के सेहत को लेकर के थोड़ा मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत हैं। विद्यार्थी गण असमंजस की स्थिति में पड़े रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। गणेशजी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि:

घरेलू सुख बाधित रहेगा। गृह-कला के शिकार होंगे। भूमि और वाहन की खरीदारी में डिस्टर्बेस महसूस करेंगे। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि :

नाक-कान और गला की परेशानी हो सकती है। अपनों के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। कोई नए व्यापार की शुरुआत अभी न करें। जो भी आपने डिजाइन कर रखा है, उसको रोककर रखें। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। स्वास्थ्य भी मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि :

धन हानि का संकेत है। कहीं निवेश मत करिएगा। जुबान पर नियंत्रण रखिए, नहीं तो कुटुम्बों में हलचल मच जाएगी। स्वास्थ्य ठीक है, थोड़ा ऊपर-नीचे रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी और व्यापार भी अच्छा है। गणेशजी को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि :

ऊर्जा का स्तर घटता बढ़ता रहेगा। मन नकारात्मक सोच में फंसा रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक है और व्यापार भी ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि :

नेत्र विकार, सिर दर्द, अज्ञात भय, मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक है और व्यापार भी ठीक-ठाक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि :

अज्ञात भय सताएगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं, यात्रा में कष्ट, आर्थिक स्थिति में काफी उतार-चढ़ाव रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार मध्यम रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि :

कोर्ट-कचहरी से बचें। पैतृक संपत्ति में विवाद हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम, क्योंकि सीने में विकार हो सकता है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार मध्यम रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि :

मान-हानि के संकेत हैं। थोड़ा-सा बचकर पार करिएगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। यात्रा में कष्ट संभव है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि :

चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि :

अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी से कटुता बढ़ सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम है। गणेशजी को प्रणाम करते रहें।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...