रांची। झारखंड विधानसभा में आज भी हंगामे के आसार है। हालांकि आज सदन का दिन काफी महत्वपूर्ण हैं। आज सदन में बजट पूर्व आर्थिक सर्वेक्षण आ सकता है। वहीं अनुपूरक बजट पर भी आज चर्चा होगी। जाहिर है चर्चा के दौरान विपक्ष तीखे तेवर दिखा सकता है। हालांकि इससे पहले विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान भी सत्ता पक्ष को विपक्ष ने घेरने की रणनीति तैयार की है।

शुक्रवार को जिस तरह से भ्रष्टाचार और जेएसएससी के मामले में विपक्ष ने सत्ता पक्ष को घेरा था, उसके बाद यही उम्मीद है कि आज भी उसी सदन में वैसा ही नजारा देखने को मिलेगा। इससे पहले शुक्रवार को सदन में भाजपा विधायकों के हंगामे के बीच चालू वित्तीय वर्ष का तृतीय अनुपूरक बजट पेश किया गया था। वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 4981 करोड़ 03 लाख रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया था।

आज अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी, जिसके बाद सदन में इसे पास कराया जायेगा। शुक्रवार को सदन की कार्यवाही सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। शुक्रवार को जेएसएससी पेपर लीक का मामला गूंजा था। विपक्ष ने आरोप लगाया था कि स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के सारे अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं। राज्य सरकार ने कदाचार रोकने के लिए हाल ही में कानून बनाया है।

इसके बाद भी इतनी बड़ी चोरी हो गई। लाख -लाख रूपये में प्रश्नपत्र बिके हैं। सरकार इसकी सीबीआई जांच कराए। हालांकि सत्ता पक्ष की तरफ से कहा गया है कि पेपर लीक की यह पहली घटना नहीं है। देश में यह 43वीं घटना है। उत्तर प्रदेश की बुलडोजर सरकार में भी ऐसा हुआ है। इसमें बड़ा गिरोह काम कर रहा है। निश्चित रूप से इसमें कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन ये (भाजपा) किसान आंदोलन पर चुप हैं। इस विधानसभा से प्रस्ताव पास होना चाहिए कि सदन किसानों के साथ है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...