रांची। झारखंड में सियासी गर्माहट लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रांची आ रहे हैं। वो तीन चुनावी सभा को संबोधित करेंगे, वहीं राजधानी में रोड शो भी करेंगे। वो चाईबासा में भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के लिए वोट की अपील भी करेंगे। जबकि कल ही शाम छह बजे वे रांची आकर रोड शो करेंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

शनिवार की सुबह पलामू के चियांकी हवाई अड्डे पर वे भाजपा प्रत्याशी बीडी राम के पक्ष में जनसभा करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री गुमला के सिसई में लोहरदगा से प्रत्याशी समीर उरांव के लिए वोट मांगेंगे। रांची में रात्रि विश्राम के दौरान प्रधानमंत्री प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री के चुनाव प्रचार में उतरते ही झारखंड का चुनावी पारा चढ़ने लगा है। चाईबासा में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी है। पीएम मोदी 12 मई को चतरा के सिमरिया में सभा करेंगे। झारखंड में पहले चरण में खूंटी, लोहरदगा, सिंहभूम और पलामू सीट पर वोटिंग होनी है। पहली तीन सीटें आदिवासी सुरक्षित है जबकि पलामू अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट है

खूंटी में साल 2023 के नवंबर महीने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आदिवासी गौरव दिवस पर बड़े आयोजन में शामिल हुए थे। यहां से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भाजपा प्रत्याशी हैं। चाईबासा सीट पर भाजपा ने पूरा जोर लगा रखा है। 2019 के चुनाव में यहां पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार कांग्रेस की एमपी रही गीता कोड़ा भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ रही हैं।

लोहरदगा से भाजपा ने अपने वर्तमान सांसद सुदर्शन भगत की जगह समीर उरांव को टिकट दिया है। पिछले दिनों केंद्र सरकार ने आदिवासी समुदाय के लिए जो काम किया है उसे वोटों में परिवर्तित होने की उम्मीद पार्टी नेता कर रहे हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...