रीवा। अपने ही थाने में पुलिसकर्मी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामला मध्यप्रदेश के रीवा का है। दरअसल शहर के सिविल लाइन थाने में अक्टूबर माह के दौरान चोरी की संदेह पर लाई गई एक महिला की पुलिस अभिरक्षा में संदिग्ध मौत हो गयी थी। मृतका शहरी क्षेत्र में रहकर एक घर में खाना बनाने का काम करती थी। बीते अक्टूबर माह में उसके मालिक के घर पर चोरी की एक बड़ी वारदात हुई जिसके बाद मालिक ने खाना बनाने वाली पर चोरी का आरोप लगाया और मामले की शिकायत सिविल लाईन थाने में की थी।

मामले में ज्यूडिशियल जांच बैठाई गई थी जांच के बाद पांच लोग दोषी पाए गए इसमें तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। एफआईआर में थाने के ही एएसआई कौशलेंद्र पांडे, हेड कॉन्स्टेबल विवेक सिंह गहरवार समेत महिला कॉन्स्टेबल खुशबू सिंह का नाम भी शामिल है। साथ ही पूरे मामले में मृतक महिला के मकान मालिक यशवर्धन सिंह और उनकी पत्नी को भी आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे है। पुलिस अब इनकी तलाश में जुटी हुई है।

चोरी के मामले में पूछताछ के लिए पुलिस महिला को थाने ले आई लेकिन पुलिस अभिरक्षा में ही संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक रीवा के सिविल लाइंस थाना में 29 अक्टूबर की रात ढेकहा निवासी यशबर्धन सिंह के घर में चोरी की घटना हुई थी। ऑलमारी में रखा करीब 12 लाख रुपये का जेवरात चोरी हो गए थे। उक्त चोरी का संदेह यशबर्धन सिंह ने घर में काम करने वाली महिला राजकली केवट के ऊपर लगाया।

साथ ही सिविल लाइन थाना में महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया और पूछताछ की। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। 31 अक्टूबर को महिला की हालत बिगड़ी जिसे अस्पताल ले जाया गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया था और पुलिस के साथ ही मकान मालिक पर भी मारपीट का आरोप लगाया था।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...