धनबाद: तीन लोगों की गयी जान, शादी तय करने जा रहा परिवार भीषण हादसे का शिकार, 3 की गयी जान, 7 की हालत गंभीर
![धनबाद: तीन लोगों की गयी जान, शादी तय करने जा रहा परिवार भीषण हादसे का शिकार, 3 की गयी जान, 7 की हालत गंभीर धनबाद: तीन लोगों की गयी जान, शादी तय करने जा रहा परिवार भीषण हादसे का शिकार, 3 की गयी जान, 7 की हालत गंभीर](https://www.hpbl.co.in/wp-content/uploads/2024/05/accident-2.jpg)
धनबाद। बरवाअड्डा की सड़क एक बार फिर से खून से लाल हो गयी। एक भीषण सड़क हादसे में जहां तीन लोगों की मौत हो गयी। वहीं सात गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती है। घटना बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जीटी रोड कल्याणपुर के समीप की है। ट्रेलर (एचआर 47 सी 5677) ने मारुति वैन (जेएच 10 एजे 4165) में जोरदार टक्कर मार दी। इससे घटना में मारुति वैन के चालक शमसाद अंसारी समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। इसके साथ ही वैन में सवार अन्य सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना पर बरवाअड्डा थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि सदलबल मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. मृतकों में लोदना तिलायबनी बस्ती के महेश्वर महतो, राजेंद्र महतो एवं मारुति ड्राइवर बरारी निवासी मो शमशाद अंसारी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार मारुति वैन सवार झरिया तिलावनी निवासी महेश्वर महतो अपने छोटे पुत्र नंदकिशोर महतो की शादी तय करने के लिए अपने सगे संबंधियों विक्रम महतो, राजेन्द्र महतो, बंटी कुमार, मुकेश कुमार एवं गुजना कुमार के साथ राजगंज थाना क्षेत्र के डोमनपुर निवासी हारु महतो के घर जा रहे थे।
इसी दौरान कल्याणपुर के समीप ट्रेलर मारुति वैन को जोरदार धक्का मारते हुए लगभग दो ढाई सौ फीट रगड़ते हुए आगे तक ले गया. घटना में मारुति ड्राइवर शमसाद अंसारी स्टायरिंग सीट में बुरी तरह दब गया था, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मारुति में सवार अन्य सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है.