पटना। बिहार के एक पुलिस जवान ने झारखंड की महिला से रेप किया है। आरोप है कि पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के होटल में झारखंड की रहने वाली महिला के साथ रेप की वारदात हुई। आरोपी जवान जीआरपी में तैनात है। जवान का नाम आकाश कुमार है। पीड़िता से जवान की पहचान मैसेंजर के जरिए हुई थी। आकाश पीड़िता को झारखंड से मिलने के लिए पटना बुलाया। झारखंड से बिहार आने के लिए टिकट बनाने के पैसे भी आकाश ने भेजे थे।

पटना के गांधी मैदान थाना अंतर्गत आने वाले न्यू 5 स्टार होटल में एक साथ ठहरे। आरोप है कि जवान आकाश ने कमरे के अंदर उससे शादी की। शारीरिक संबंध बनाएं। इस दौरान वीडियो और फोटो भी आकाश ने लिया था। इसके बाद डिलीट भी कर दिया। अगले दिन उसे लेकर जीआरपी जवान स्टेशन लेकर आया और कहने लगा, तुम्हारे साथ नहीं रहना है। तुम धंधे वाली हो। इसके बाद लड़की शिकायत करने जीआरपी थाने पहुंची।

आरोप है की महिला की शिकायत ना तो जीआरपी में सुनी गयी और ना ही गांधी मैदान थाने में उसकी शिकायत को सुना गया। गांधी मैदान थाने के पुलिसकर्मी ने उलटे महिला को डराने धमकाने लगे। पुलिस ने कहा कि केस किया तो उसके साथ मां-बाप को भी जेल में डाल देंगे। पीड़िता की महिला पुलिसकर्मियों से पिटाई करवाने का भी आरोप है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...