जामताड़ा। शादी में जेवहरात को लेकर ऐसा बवाल मचा कि बारात को बिना दुल्हन बैरंग लौटना पड़ा। दुल्हा पक्ष की तरफ से दुल्हन के लिए बारात नहीं लाने पर बवाल शुरू हुआ और फिर देखते ही देखते तू-तू-मैं-मैं शुरू हो गयी। विवाद के बीच दुल्हन ने इंट्री मारी और ये कहकर शादी तोड़ ली, कि दुल्हा उसे पसंद नहीं है। दुल्हन की ना सुनने के बाद दुल्हे को बाराती संग बैरंग ही वापस हावड़ा लौटना पड़ा। मामला जामताड़ा के करमाटांड़ बाजार का है। दुल्हन के घर पर शादी की तैयारी हो चुकी थी। बरात पश्चिम बंगाल हावड़ा दानकुनी से करमाटांड़ आयी थी।

दुल्हा और बारातियों की जमकर खातिरदारी भी हुई। वर व वधु पक्ष दोनों के नियमानुसार वरमाला का कार्यक्रम भी संपन्न हो गया। इस बीच मंडप पर दूल्हा-दुल्हन को सात फेरों के लिए लाया गया। शादी के रस्म के बीच दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे से लड़की के लाए जाने वाले गहने की मांग की। जहां पता चला कि लड़का पक्ष लड़की के लिए गहने नहीं लेकर आया है। बस इसी बात पर बवाल हो गया। दुल्हन बन मंडप पर बैठी लड़की ने सीधे-सीधे दूल्हा ना पसंद होने की बात कहकर शादी से ही इनकार कर दिया।

काफी देर तक विवाद के बाद बुजुर्ग लोगों ने दुल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच विवाद खत्म कराना चाहा, लेकिन दुल्हन पक्ष के लोग पूरी तरह शादी नहीं करने पर अड़ गये। दुल्हन के घरवालों का गुस्सा देखकर दुल्हा और बाराती चुपचाप मंडप से वापस लौट गए। बताया जा रहा है कि दूल्हा अधिक उम्र का था, जिस कारण लड़की ने शादी करने से ही इंकार कर दिया। हालांकि गांव वाले इसके पीछे अलग-अलग बातें कह रहे हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...