गोपालगंज।पतली कलाई का फायदा उठाकर भागने की जुगत लगा रहे कैदी को पुलिस ने दोड़ाकर दबोच लिया। मामला गोपालगंज का है, जहां एक कैदी हथकड़ी को खिसकाकर भागने की फिराक में था। हालांकि पुलिस ने खदेड़कर आरोपी को पकड़ लिया। भाग रहा बंदी मीरगंज थाना क्षेत्र के भैरो पट्टी गांव का निवासी है। जो पिछले ढाई माह पूर्व 54 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार हुआ था।

मीरगंज थाना क्षेत्र के भैरोपट्टी गांव निवासी एक बंदी कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस को चकमा देकर फरार हो रहा था। जेल में बंद कैदी की शनिवार को पेशी थी। तारीख पर उसे कोर्ट में पेशी किया गया। जिसके बाद कुछ कानूनी प्रक्रिया की जा रही थी तभी वही पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी खिसका कर फरार हो गया।

अभियुक्त के फरार होते ही उसे तत्काल तत्परता दिखाते हुए कुछ दूरी से उसे धर दबोच लिया गया।कैदी को आर्म्स पार्टी और सिपाही के साथ कोर्ट लाया गया था, लेकिन कोर्ट से वापस आने के दौरान उसने हथकड़ी को खिसका कर के भागने का प्रयास किया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...