…पुलिस का प्लान मजनूंओं के उड़ा देगा होश…काल करते ही बस 15 मिनट में पहुंचेगी पुलिस टीम…एसपी ने दिये निर्देश

रांची। मजनूंओं की अब खैर नहीं है ! स्कूल कालेज के बाहर मंडराने वाले सड़क छाप अवारागर्दों पर पुलिस के अब डंडे भी बरसेंगे और हवालात की हवा भी खिलायेंगे। रांची पुलिस आपरेशन मजनूं को लेकर प्लान बना रही है। जिसके तहत स्कूल कालेजों में होर्डिंग्स लगायी जायेगी। इस होर्डिंग्स में डीएसपी, शक्ति कमांडो, टाइगर मोबाइल और पीसीआर पुलिस का मोबाइल नंबर अंकित रहेगा।

होर्डिंग्स पर दिये नंबर पर फोन करते हुए 15 मिनट के भीतर मौके पर पुलिस की टीम पहुंचेगी। होर्डिंग्स में ये अपील भी की जायेगी, कि कोई भी परेशान करता है तो तुरंत दिये नंबर पर काल करें। पुलिस अधीक्षक की तरफ से इस बाबत निर्देश भी जारी कर दिया है। साथ ही शक्ति कमांडों को कॉलेजों में गश्त लगाने को कहा गया है। शक्ति कमाडों में महिला पुलिसकर्मी की तैनाती की गई है।

तैनात महिला पुलिसकर्मियों को निर्धारित स्कूल व कॉलेज में सघन गश्ती लगाने का निर्देश दिया गया है। उनसे कहा गया है कि परेशानी होने पर पीसीआर पुलिस की भी मदद लें। एसएसपी ने सभी शक्ति कमाडों का क्षेत्र भी निर्धारित कर दिया है। एसएसपी ने तैनात पुलिसकर्मियों से कहा है कि वे स्कूल-कॉलेज के बाहर गश्त करते रहे।

Related Articles

close