रांची। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो आपत्तिजनक है, हालांकि इस वीडियो की सच्चाई की HPBL न्यूज पुष्टि नहीं करता है। वीडियो को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी ट्वीट किया है। छोटे से वीडियो में स्वास्थ्य मंत्री किसी से अश्लील वार्तालाप कर रहे हैं। वीडियो देखकर ऐसा मालूम चल रहा है जैसे उन्हें कोई ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से वीडियो बनाकर फंसाना चाह रहा है। इस वीडियो को लेकर राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इधर मंत्री बन्ना गुप्ता ने पूर्वी सिंहभूम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।

यहां देखे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का वायरल वीडियो…

वायरल वीडियो में मंत्री बन्ना गुप्ता बनियान पहने हुए हैं और वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर रहे हैं। कुछ मीडिया से बात करते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि ये किसी शरारती तत्व का हाथ है, जो उनकी छवि खराब करना चाहते हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को उन्होंने इस मामले में जांच करने और कार्रवाई करने को कहा है। इधर बन्ना गुप्ता के आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर प्रदेश कांग्रेस में खलबली मच गई है।
हालांकि कोई वीडियो को लेकर इसपर कुछ खुलकर नहीं बोल रहा है। वहीं गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने वीडियो ट्विट कर सनसनी फैला दी है। उन्होंने लिखा है

यह है @INCIndia का चरित्र, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी का यह तथाकथित माजरा है। महिलाओं के इज़्ज़त से खेलना,कॉंग्रेस कार्यकर्ता सुशील शर्मा का अपने पत्नी को तंदूर में जलाना, काश गॉंधी परिवार समझ पाता,यदि यह सही है तो कॉंग्रेस के लिए डूब मरने वाली बात है

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...