धनबाद। जेवरात बचाने के लिए महिला चलती ट्रेन से लूटेरे के पीछे कूद गयी। घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। जख्मी महिला यात्री को कतरास लाकर नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया। इस बीच पति स्टेशन पर ट्रेन से उतर कर सड़क मार्ग के जरिए कतरास आया और पत्नी को लेकर वाहन के जरिए रांची ले गया। मामला धनबाद के तेतुलिया रेलवे पुल के समीप का है। महिला का कहना था कि वे लोग बरौनी से रांची स्थित सुखदेव नगर अपने घर जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक गोरखपुर से हटिया जा रही मौर्य एक्सप्रेस में बदमाश ने महिला यात्री रेणु झा का मंगल सूत्र, सोने का चैन, झुमका, पायल समेत पर्स झपट लिया। जेवहरात लेकर भागते देख महिला भी लूटेरे के पीछे छपटी। इधर लूटेरा चलती ट्रेन से कूद गया, जिसके पीछे महिला ने भी छलांग लगा दी। बदमाश तो मौके से फरार हो गया, लेकिन महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी।

इधर घटना के वक्त महिला का पति भी साथ ही सफर कर रहा था, लेकिन उसे जानकारी नहीं लगी। इधर घायल महिला ने फोन के जरिये पति को खुद के घायल होने और ट्रेन से गिर जाने की सूचना दी. जिसके बाद पति चंद्रपुरा स्टेशन पर ट्रेन से उतर कर सड़क मार्ग के जरिए कतरास आया । घटना कतरासगढ़ से स्टेशन से ट्रेन के खुलने के कुछ ही देर बाद हुई। महिला ट्रेन में बाथरूम जा रही थी। इस दौरान गेट पास मौजूद अपराधी पर्स देखकर झपट लिया।

गनीमत था कि ट्रेन की गति काफी धीमी थी। कतरास रेल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी महिला यात्री को कतरास लाकर नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...