अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक संपन्न.. स्वागत समिति के गठन और चुनाव कराने की तिथियों का हुआ एलान…

गोड्डा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक सदर अस्पताल गोड्डा के प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता साहिद जफर ने की। बैठक में विभिन्न संगठन के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में संगठन के कार्यकलाप और निकट भविष्य में होने वाले चुनाव पर विशेष चर्चा हुई। बैठक में कर्मचारी महासंघ के मनोनित जिला सचिव दिवाकांत पाठक, समाहरणालय संवर्ग गोड्डा, झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के जिला सचिव मोजाहिदुल इस्लाम, ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन के जिला सचिव सह मनोनित जिला सचिव झारखंड चिकित्सा एवम जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के चंदन कुमार एवम जिला अध्यक्ष मो अब्दुल मन्नान, झा0 चि 0एवम जन 0स्वा 0कर्मचारी संघ के पूर्व जिला सचिव शंकर प्रसाद वर्मा, एनएचएम संघ के जिला सचिव चंदा कुमारी के नेतृत्व में काफी संख्या में कर्मी उपस्थित थे।

मंत्रणा करते सभी साथी गान

ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन के राज्य संयोजक सह जिला सचिव चंदन कुमार

चंदन कुमार ने कहा की कर्मचारी हित में कार्य करने वाले संगठन का हमेशा सम्मान होना चाहिए। सभी संगठन का अपना अस्तित्व होता है और सभी कर्मचारी हित के उद्देश्य की लेकर बनाए जाते है। इसलिए सभी को चाहिए की ईमानदारी से संगठन में नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभाएं। संगठन में चुनाव की लेकर भी अपने राय दिए, साथ ही कहा की समय समय पर संघ में चुनाव की आवश्यकता है। सभी संघ अपने अपने संघों का चुनाव कर सर्वसम्मति से महासंघ का चुनाव कराने की दिशा में आगे बढ़ें।

बैठक में उपस्थित सभी कर्मी

बैठक में आए सभी सदस्य और नेतृत्वकर्ता ने इस विचार का समर्थन तालियों की गड़गड़ाहट से किया। सभी सर्वसम्मति से जिला महासंघ और विभिन्न चिकित्सा संघ के चुनाव के लिए 28.8.2022 की तिथि निर्धारित की गई। साथ ही चुनाव कार्य के सुगमतापूर्वक निष्पादन हेतु स्वागत समिति एवम कार्यकारिणी समिति के गठन हेतु 21.8.2022 की तिथि निर्धारित की गई। जिसका अनुमोदन झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला सचिव दिवाकांत पाठक ने किया।

बैठक में आराधना कुमारी,आशा कुमारी,शंकर प्रसाद सिंह,तरुण कुमार दे,मिलन कुमार नाग,अनिल कुमार साह,किरण मंडल,संतोष कुमार झा,राजीव झा,जिला कोषाध्यक्ष प्रेमकांत झा,ओम प्रकाश पंडित,उत्तम कुमार,त्रिपुरा कुमारी एवम विभिन्न प्रखंडों और विभिन्न विभागों के कई कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles