पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा देश भर में गरमाया, दिल्ली में शिक्षक व कर्मचारियों की हजारों की भीड़, कहा- 'जो OPS बहाल करेगा. वही देश पर राज करेगा' करेगा.

नयी दिल्ली। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अब देश भर में आवाज उठने लगी है। रविवार को दिल्ली में देश भर के कर्मचारियों व शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया और अपने-अपने अंदाज में सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। इस दौरान 'जो OPS बहाल करेगा. वही देश पर राज करेगा' करेगा. आंदोलनकर्ता ये नारे लिखे टी-शर्ट पहन कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे थे।

इससे पहले राजधानी दिल्ली में स्थित रामलीला ग्राउंड से रविवार को एक बार फिर पुरानी पेंशन स्कीम बहाली के लिए आवाज गूंजी। दिल्ली की सड़कों पर, NMOPS/ATEWA की टोपी पहने शिक्षक और कर्मचारियों की भारी भीड़ ग्राउंड में जुटी। यहां NMOPS ने पेंशन शंखनाद महारैली में आयोजित की थी।

इस दौरान NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने पेंशन शंखनाद महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब पश्चिम बंगाल, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कर सकते हैं तो विश्व मे आज भारत आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित हो चुका है तो वह अपने कर्मचारियों को पेंशन क्यों नही दे सकता है।

सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि, वह कर्मचारियों के इस आंदोलन का पूरा समर्थन करते हैं. उन्होंने कहा कि, OPS कर्मचारियों का हक है, कर्मचारियों की मांगें जायज है, और सरकार को इसे लागू करना चाहिए. हुड्डा ने सोशल मीडिया X पर रामलीला मैदान में प्रदर्शन कर रहे लाखों कर्मचारियों की वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘आज दिल्ली के रामलीला मैदान में ओल्ड पेंशन स्कीम बहाली के लिए कर्मचारियों और श्रमिक संगठनों द्वारा किए जा रहे आंदोलन को मेरा पूर्ण समर्थन है. OPS कर्मचारियों का हक है, कर्मचारियों की मांगें जायज हैं. सरकार इन्हें माने और OPS लागू करे. हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने पर हम कर्मचारियों की मांगों को पूरा कर तुरंत OPS लागू करेंगे।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Next Story