खरगोन। दुल्हा मंडप में ही दुल्हन को छोड़कर फरार हो गया। खबर है कि दहेज न मिलने से नाराज दूल्हा फेरे लेने के बाद दुल्हन को मंडप में ही छोड़कर चला गया। दुल्हे की इस हरकत के बाद सदमे से दुल्हन बेहोश हो गई। उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। सुबह दुल्हन की मां थाने पहुंची। दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए FIR कराई। पुलिस ने बताया, ‘खंडवा निवासी मंडलोई परिवार की बेटी का रिश्ता खरगोन के चौहान परिवार में तय हुआ था।

21 अप्रैल को शादी थी। फेरे के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद बारात लौट गई। लड़कीवालों की शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाने के SI अजय दुबे ने बताया, ‘तालाब चौक निवासी वर पक्ष के खिलाफ शिकायत मिली है। दूल्हे और उसके परिवार के कुल 5 लोगों पर दहेज प्रताड़ना अधिनियम में मामला दर्ज किया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।’

इधर’दुल्हन की मां रेखा मंडलोई ने बताया कि बेटी का रिश्ता कैथवास निवासी आनंद कमल चौहान से तय किया था। शादी 20 अप्रैल 2024 को खरगोन से ही करने की बात हुई थी। तय समय पर हम खंडवा से बेटी को लेकर खरगोन के मैरिज गार्डन पहुंचे।सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन फेरे के बाद वर पक्ष ने दहेज में 20 लाख रुपए देने की मांग कर दी।

डिमांड पूरी न करने पर दुल्हन को छोड़कर बारात वापस ले गए। रेखा ने कहा कि 4 साल पहले सगाई हुई थी। शादी तक दूल्हा पक्ष ने कभी भी दहेज के बारे में कोई बात नहीं की। अचानक 20 लाख मांग लिए। हमने काफी मिन्नतें की। मान-मनुहार के बीच मेरे बेटे का पैर हवन कुंड में जल गया।शादी की तैयारियों में 15-20 लाख रुपए खर्च हो गए। खंडवा से यहां आकर बेइज्जती कराई, सो अलग।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...