सीतामढ़ी। DJ की तेज आवाज की वजह से दुल्हे की स्टेज पर ही मौत हो गयी। सकते में लाने वाली ये घटना बिहार के सीतामढ़ी की बतायी जा रही है। जहां जयमाला के दौरान दूल्हा स्टेज पर गिर गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गयी। शादी में तेज आवाज में डीजे बज रहा था। इस आवाज की वजह से दूल्हे की तबीयत बिगड़ने की आशंका है। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हार्ट अटैक आने के कारण हुई है।

मृतक की पहचान परिहार के मनिथर गांव वार्ड-9 के रहने वाले स्वर्गीय गुदर राय के बेटे सुरेंद्र कुमार (30) के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना सोनबरसा थाना क्षेत्र के इंदरवा गांव की है। दूल्हे ने कई बार डीजे को दूर ले जाने को कहा, लेकिन लोगों की लापरवाही के कारण जयमाल खत्म होते ही दूल्हा अचानक स्टेज पर बेहोश होकर गिर गया। स्टेज पर जयमाल के बाद दोनों अपने रिश्तेदार, परिवार और दोस्तों के साथ फोटो खिंचवा रहे थे। इसी दौरान अचानक दूल्हा बेहोश होकर गिर पड़ा। उसके गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। सभी लोग इधर उधर भागने लगे। दूल्हे की तरफ से आए लोग बिना खाना खाए लौट गए।

सुरेंद्र के माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। अपने तीन भाइयों में वो सबसे छोटा था। सुरेंद्र रेलवे ग्रुप डी की लिखित परीक्षा पास कर चुका था। स्थानीय लोग बार-बार यही कह रहे थे कि सुरेंद्र के कहने पर अगर डीजे को बंद कर दिया गया होता तो शायद यह घटना नहीं हुई होती।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...