धनबाद। प्रेमी को बेवफा बनता देख प्रेमिका ने प्रेमी के घर के बाहर खूब तांडव मचाया। प्रेमिका के तेवर देख काफी संख्या में लोग भी जुट गये। काफी समझाने की भी कोशिश की गयी, लेकिन दुल्हन मानने को तैयार नहीं हुई। मामला धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के यादवपुर की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक यादवपुर के लड़के की वासेपुर करीमगंज की युवती के साथ प्रेम संबंध था। दोनों ने हिंदू रीतिरिवाज से शादी की थी।

लड़का बजाज फाइनेंस में कलेक्शन एजेंट के तौर पर काम करता है। शादी के बाद वो लड़की को लेकर गुमला चला गया और तीन साल तक साथ रहा। इसके बाद लड़के ने लड़की को छोड़ दिया। लड़का जब अपने घर लौटा तो लड़की को पहचानने से इंकार कर दिया। जिसके बाद आगबबूला होकर लड़की ने लड़के के घर के बाहर जमकर हंगामा किया।

इस दौरान लड़की ने लड़के के परिजनों पर गाली गलौज करने और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। प्रेमिका का आरोप है कि युवक की मां ने उसके साथ अभद्रता की है। इधर, लड़की अब लड़के के साथ रहने पर अड़ी हुई है। प्रेमिका जब प्रेमी से मिलने घर पहुंची तो घर वालों ने दरवाजा तक नहीं खोला. लड़की सड़क पर ही इंसाफ की गुहार लगाती रही।

लड़की ने स्थानीय लोगों से इसकी शिकायत की, तो ग्रामीणों ने लड़को इस मामले में थाने में शिकायत की सलाह दी। प्रेमिका ने कहा है कि वो हर हाल में अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। लड़के के घरवालों पर युवती ने दवाब बनाने और लड़के से दूर करने का आरोप लगाया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...