शिक्षक ट्रांसफर ब्रेकिंग : झारखंड में शिक्षकों के तबादला का आदेश जारी, देखें लिस्ट

रांची : झारखंड के सरकारी विद्यालयों के 12 शिक्षकों का तबादला विभाग द्वारा कर दिया गया है. इसका आदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जारी कर दिया है. इन सारे शिक्षकों का तबादला विभिन्न जिलों के +2 विद्यालयों में हुआ है. इन शिक्षकों के प्रधान को निर्देश दिया गया है आदेश जारी होने के 2 दिन के अंदर पूर्व पदस्थापन स्थल से इन्हें विरमित कर दिए जाएं, अन्यथा स्वतः विरमित समझे जायेंगे। तबादला संबंधी आदेश के पालन करने का निर्देश सभी संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दे दिया गया है. इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

निदेशक ने जारी आदेश में कहा है कि 23 अगस्त, 2022 को पारित न्यायादेश के अनुपालन के क्रम में 110 स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों (PGT) का स्थानांतरण और पदस्थापन किया गया है. आदेश में कहा गया है कि संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि उपरोक्त स्थानांतरित पदों पर यदि कोई अन्य शिक्षक पूर्व से पदस्थापित हों तो उन्हें संबंधित जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में अविलंब योगदान करने के लिए निर्देशित किया जाए.

इन शिक्षकों का हुआ तबादला

इसके बाद निदेशालय के 4 मई, 2023 के निर्देश के आलोक जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा में योगदान किये शिक्षकों से संबंधित प्रतिवेदन संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी से प्राप्त किया गया. राज्य स्तरीय स्थापना समिति की बैठक के प्रस्ताव संख्या-1 में लिये गये निर्णय के आलोक में शिक्षकों को विद्यालय में स्थानांतरित करते हुए पदस्थापित किया जाता है.

Related Articles

close