पत्नी की हत्या मामले शिक्षक पति गिरफ्तार: 22 साल बड़े शिक्षक से छात्रा ने की थी शादी, शादी के 15 महीने बाद विवाहिता की मिली लाश, FIR पर पति...

समस्तीपुर। समाज और परिवार से लड़कर जिस शिक्षक से छात्रा ने शादी की, उसकी मौत हो गयी है। अपने से 22 साल बड़े शिक्षक से शादी करने वाली छात्रा की फांसी पर लटकी लाश मिली है। इधर युवती के परिजनों ने शिक्षक पति पर ही हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लियाहै। महिला का नाम श्वेता कुमारी है। दिसंबर 2022 में 22 साल की श्वेता ने अपने से 22 साल बड़े टीचर 44 साल के संगीत कुमार जायसवाल से मंदिर में शादी की थी।

विवाहिता की मां की शिकायत पर आरोपी पति पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वीणा ने आरोप लगाया है कि 5 लाख रुपए दहेज नहीं दिए तो बेटी की हत्या गला घोंटकर कर दी गई। दरअसल श्वेता ने कोचिंग टीचर संगीत कुमार जायसवाल के कोचिंग में इंटर की पढ़ाई करती थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी, जो बाद में प्यार में बदल गया। बाद में दोनों ने रोसड़ा थानेश्वर मंदिर में शादी कर ली। बता दें कि आरोपी टीचर संगीत की पहली पत्नी की मौत 2017 में हो गई थी। संगीत की दूसरी पत्नी श्वेता थी।

श्वेता एक दिन पहले ही मायके गई थी। लौटकर आने के बाद पति से अनबन हुआ। इसके बाद दोबारा मायका जाने की जिद करने लगी। आरोप है कि उसके बाद ही पति ने श्वेता की गला घोंट कर हत्या कर दी। श्वेता के कमरे का दरवाजा और खिड़की बंद था। पास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। इसके बाद उसे अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Next Story