Blue new job button on white keyboard close-up

बेमेतरा (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवागढ़ हेतु व्याख्याता गणित हिन्दी माध्यम अनारक्षित 01 पद, व्याख्याता वाणिज्य अंग्रेजी माध्यम अनुसूचित जनजाति 01 पद, सहायक शिक्षक कला समूह अंग्रेजी माध्यम अनुसूचित जनजाति 01 पद, सहायक  शिक्षक विज्ञान समूह अंग्रेजी माध्यम अनुसूचित जनजाति 01 पद, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेरला हेतु व्याख्याता भौतिक अंग्रेजी माध्यम अनारक्षित 01 पद, व्याख्याता गणित हिन्दी माध्यम अनारक्षित 01 पद, प्रधान पाठक (पूर्व माध्यमिक शाला) अंग्रेजी माध्यम अनारक्षित 01 पद, कम्प्यूटर शिक्षक अंग्रेजी माध्यम अनारक्षित 01 पद, सहायक शिक्षक कला अंग्रेजी माध्यम अनुसूचित जनजाति 01 पद, सहायक शिक्षक कला अंग्रेजी माध्यम अनारक्षित 01 पद, सहायक शिक्षक विज्ञान अंग्रेजी माध्यम अनारक्षित 01 पद स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय शिवलाल राठी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेमेतरा हेतु शिक्षक अंग्रेजी अंग्रेजी माध्यम, अनारक्षित 01 पद, सहायक शिक्षक कला अंग्रेजी माध्यम अनारक्षित 01 पद, सहायक शिक्षक विज्ञान अंग्रेजी माध्यम अनुसूचित जनजाति 01 पद, सहायक शिक्षक कला अंग्रेजी माध्यम अनुसूचित जनजाति 01 पद, प्रयोगशाला सहायक अंग्रेजी माध्यम अनुसूचित जनजाति 01 पद, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय देवकर हेतु ग्रंथपाल अनारक्षित 01 पद इस प्रकार कुल 17 पदों की 24 मई 2022 को कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष मे प्रातः 8.00 से दोपहर 2.00 बजे तक संविदा भर्ती हेतु साक्षात्कार लिया जावेगा। संबंधित अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय को ध्यान रखते हुए निर्धारित स्थान पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेगें।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...