T20 World Cup 2026: टूट गए सारे पुराने रिकॉर्ड! इस गेंदबाज ने बरपाया ऐसा कहर कि दर्ज हो गया वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे घातक स्पेल
T20 World Cup 2026: All old records shattered! This bowler wreaked havoc, registering the deadliest spell in World Cup history.

T20 World Cup 2026 के ग्रुप स्टेज मुकाबले खत्म हो चुके हैं और अब सुपर-8 की जंग शुरू होने जा रही है। भारत और श्रीलंका में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में भारत, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका ने सुपर-8 में जगह बनाई है। 21 फरवरी से मुकाबले शुरू होंगे, जबकि 22 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगे।
सुपर-8 से पहले T20 World Cup 2026 में कुछ गेंदबाजों ने अपनी शानदार गेंदबाजी से खास पहचान बनाई है। वेस्टइंडीज के Romario Shepherd और यूएई के Junaid Siddique ने अब तक टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग फीगर्स दर्ज किए हैं। दोनों गेंदबाजों ने फाइव विकेट हॉल अपने नाम किए हैं।
शेफर्ड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ अपने पहले मैच में एक ओवर में हैट्रिक लेकर पांच विकेट झटके। वहीं, जुनैद सिद्दीकी ने कनाडा के खिलाफ 4 ओवर में 35 रन देकर 5 विकेट हासिल किए।
इसके अलावा अफगानिस्तान के Mohammad Nabi ने कनाडा के खिलाफ 4 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 4 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया के Nathan Ellis ने आयरलैंड के खिलाफ 4 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं, Azmatullah Omarzai भी 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट ले चुके हैं।









