रांची। …लगता है कि सरकार हड़ताल पर चल रहे अनुबंधित स्वास्थ्यकर्मियों के सब्र का इम्तिहान ले रही है। आलम ये है कि सप्ताह दिन बाद भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे स्वास्थ्यकर्मियों की सुध लेने ना तो सरकार का कोई नुमाइंदा पहंचा है और ना ही बातचीत के वास्ते डेलीगेशन को ही बुलावा भेजा गया है। इस जिद और अहम की लड़ाई में पिस वो गरीब मरीज रहे हैं, जो अस्पताल जा रहे हैं, लेकिन हड़ताल की वजह से मायूस होकर बिना इलाज से ही वापस घर लौटने को विवश हैं।

इधर रविवार के बावजूद धरनास्थल पर सैंकड़ो स्वास्थ्यकर्मी जुटे और अपनी ताकत का अहसास सरकार को कराया। एकजुटता दिखाने के लिए आज स्वास्थ्यकर्मियों ने मानव श्रृंखला बनायी और सरकार को ये संदेश दिया कि वो चट्टानी एकता के साथ डटे हुए हैं, जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं होगा, वो अपनी हड़ताल खत्म नहीं करेंगे।

हड़ताली स्वास्थ्यकर्मियों ने धरना स्थल से कचहरी तक मानव श्रृंखला बनाई। वहीं शाम 5 बजे कैंडल मार्च किया। लगभग 500 की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने कैंडल मार्च धरना स्थल से कचहरी चौक, कचहरी चौक से वापस धरना स्थल पर किया। इस दौरान आंदोलन के दौरान दिवंगत हुए स्वास्थ्यकर्मियों के संघर्ष को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।

प्रदेश अध्यक्ष ने स्वास्थ्य कर्मी को किया संबोधित

कल सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर स्वैच्छिक रक्तदान महादान का कैंप किया जायेगा। सभी एनआरएचएम कर्मी स्वेच्छा से अपने रक्त का मानव कल्याण हेतु दान करेंगे। रांची में धरना स्थल एवं धनबाद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा

केंडल मार्च

24 से आमरण अनशन होगा

इधर, रविवार को कोल्हान प्रमंडल के अनुबंध चिकित्सा कर्मियों ने स्वास्थ्य मंत्री आवास का घेराव किया। मंत्री का नियमितिकरण को लेकर बयान आया है कि 7 फरवरी को स्वास्थ्य सचिव के साथ मीटिंग है। उसके बाद बताया जायेगा।

झारखंड राज्य NRHM-ANM/GNM अनुबंध कर्मचारी संघ की प्रदेश महासचिव वीणा कुमारी ने बताया कि मंत्री ने इससे पहले भी तीन माह पहले बताया गया था कि तीन सदस्यो का कमिटी बनायी जायेगी, जिसमें संघ के भी एक प्रतिनिधि को शामिल किया जायेगा। अभी तक कमिटी नहीं बना। वीणा कुमारी ने कहा कि ऐसे में अनुबंधकर्मी झांसे में नहीं आने वाले। 2014 नियमावली के तर्ज पर नियमितीकरण से कम कुछ मंजूर नहीं होगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...