कांकेर । छत्तीसगढ़ में हुई नक्सली घटना में जवान शहीद हो गया। छत्तीसगढ़ के बस्तर में 24 घंटे के भीतर ये दूसरी नकस्ली वारदात है। 24 घंटे में दूसरी नक्सली वारदात में 2 जवान शहीद हो गये हैं, वहीं 1 जवान घायल है। बस्तर के नारायणपुर में 13 दिसंबर (बुधवार) को नक्सली घटना में SAF का जवान शहीद हो गया था। अब आज (14 दिसंबर 2023) को कांकेर में एक और जवान शहीद हो गया है।

छत्तीसगढ में कल ही नये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शपथ ली है। नये मुख्यमंत्री के शपथ के साथ ही नक्सली वारदात बढ़ गयी है। कांकेर में IED ब्लास्ट में BSF का जवान शहीद हो गया है। घटना कांकेर जिला के थाना परतापुर की है। जानकारी के मुताबिक जिला बल एवं बीएसएफ की संयुक्त पार्टी आरओपी ड्यूटी के लिए रवाना हुई थी।अभियान के दौरान ग्राम सड़कटोला के आगे मंदिर टेकरी से 5 किलोमीटर पूर्व दिशा में IED ब्लास्ट हो गया।

इस घटना में BSF के प्रधान आरक्षक अखिलेश राय घायल हो गये हैं। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद पखनाजूर रवाना किया गया है, लेकिन घायल बीएसएफ के प्रधान आरक्षक अखिलेश राय की शहाहत हो गयी। शहीद प्रधान आरक्षक अखिलेश राय उम्र 45 साल उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले थे। आस पास क्षेत्र में पुलिस बल व DRG & BSF द्वारा सर्च की करवाई जारी है । विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है।

कल भी एक जवान हुआ था शहीद

नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर की है, जहां IED ब्लास्ट में जवान शहीद हुआ था। नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा के मुताबिक CAF 9वी बीएन बटालियन के कॉस्टेबल कमलेश साहू IED ब्लास्ट में शहीद हो गये हैं। जबकि, आरक्षक विनय कुमार साहू घायल हुए हैं। आमदई खदान में सुबह नक्सलियों ने विस्फोट किया था, जिसकी चपेट में दोनों जवान आये हैं। जानकारी के मुताबिक शहीद जवान कमलेश साहू सीएएफ 9 वी बीएन बटालियन में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ थे। वहीं एक जवान विनय कुमार साहू घायल है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...