रांची/दिल्ली: झारखंड मुक्ति मोरचा के प्रमुख और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गयी है। रांची से दिल्ली शिबू सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ गये थे वापसी में दिल्ली एयरपोर्ट पर ही उनकी तबीयत खराब हुई तो उन्हें दिल्ली में गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में शिबू सोरेन की तबीयत की पूरी जांच हुई जिसमें किसी गंभीर समस्या के ना होने की बात कही गयी। अभी शिबू सोरेन की तबीयत सामान्य है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के लिए रवाना हो गये। अस्पताल की तरफ से जारी हेल्थ रिपोर्ट में उनकी तबीयत अभी स्थिर है।

जी 20 कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे शिबू सोरेन

ध्यान रहे कि शिबू सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ जी- 20 में शामिल होने 9 सितंबर को दिल्ली रवाना हुए थे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...