झारखंड में सेक्स रैकेट: होटल में दर्जनों लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में पकड़ाये, WhatsApp पर फोटो भेज रेट होता था तय, होटल में आपत्तिजनक सामान भी मिले

रांची। राजधानी रांची में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में एक ऐसा सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है, जिसमें बंगाल और बांग्लादेश से सप्लाई की गईं लड़कियां काम कर रही हैं। सूचना मिलने के बाद एक्शन लेते हुए एसएसपी चंदन सिन्हा ने एक स्पेशल टीम का गठन किया।

स्पेशल टीम की छापेमारी में सदर थाना क्षेत्र से 10 और बरियातू थाना क्षेत्र से 2 लड़कियां पकड़ी गयीं. ये लड़कियां बंगाल और बांग्लादेश से देह व्यापार के लिए बुलाई गयी थीं। होटल के कमरे से लगभग एक दर्जन से ज्यादा लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालात में पकड़े गए। बताया जा रहा है कि इन लड़कियों को दलाल ही होटल तक पहुंचाते थे।

हालांकि, कुछ स्थानों पर पुलिस की छापेमारी से पहले ही सेक्स वर्कर और उनके ग्राहक फरार होने में कामयाब रहे। वहीं, पुलिस ने छापेमारी के दौरान अश्लील सामग्री समेत अन्य समानों को जब्त कर लिया है। तीन अलग-अलग होटलों में एक साथ छापेमारी कर एक दर्जन लड़कियों और छह लड़कों को पकड़ा है। छापेमारी के दौरान ये सभी लड़कियां और लड़के आपत्तिजनक अवस्था में थे।

पुलिस को पकड़ी गई लड़कियों ने बताया कि उन्हें रांची लाने वाले दलाल हैं। उन्हें रांची में दिन के हिसाब से पेमेंट होता है। एक लड़की एक सप्ताह या दो सप्ताह के लिए आती है। फिर वापस चली जाती है। दलाल हर हफ्ते लड़कियों को बदल-बदल कर रांची लाते हैं। उन्हें रांची में किराए के फ्लैट लेकर ठहराया जाता है।

पकड़े गए सभी लड़कियों और लड़कों से पूछताछ की जा रही है। होटल के कमरों से कई आपत्तिजनक सामग्रियां भी पुलिस ने जब्त की हैं। पकड़ी गई लड़कियों ने बताया है कि वे बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। वे देह व्यापार का धंधा करती हैं। मोटी रकम देकर उन्हें रांची लाया जाता है। ग्राहकों को उनकी तस्वीरें भेजी जाती हैं। फिर पसंद करने के बाद ग्राहक को होटल में कमरे बुक करने को कहा जाता है। कमरों की बुकिंग ऑनलाइन ही की जाती है।

Related Articles

close