पूर्णिया। पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। रेड लाइट एरिया में देहव्यापार के इस खुलासे हड़कंप मचा है। इस दौरान पुलिस ने 10 नाबालिग बच्चियों का भी रेस्क्यू किया है। वहीं, महिला धंधेबाज आसमां खातून और 3 कस्टमर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला संचालिका से पूछताछ की गई।

पूछताछ में पता चला कि नाबालिग बच्चियों को 2 से 5 लाख रुपए में खरीद कर लाए थे। फिलहाल, बच्चियों की काउंसेलिंग किया जा रहा है। इसके बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।अब्दुल्ला नगर रेड लाइट एरिया पहुंची और महिला धंधेबाज के मकान में छापेमारी की। देह व्यापर का धंधा मकान के बेसमेंट में संचालित किया जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक जिन लड़कियों को पकड़ा गया है, वो सभी नेपाल की है। ज्यादातर बच्चियों को नेपाल से ही खरीदा गया है। इन सभी से पूर्णिया में देहव्यापार कराया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक समाजसेवी संगठन बचपन बचाओ को इस बात की खबर मिली थी, जिसके बाद पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की कार्रवाई की गयी। पुलिस सभी रेस्क्यू की गयी लड़कियों से पूछताछ कर रही है और उन्हें उनके घर में पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...