दुमका। फिल्म निर्माता कृष्ण कुमार शर्मा की खून से लथपथ लाश मिली है। संथाली और खोरठा लघु फिल्म बनाने वाले 32 साल के कृष्ण कुमार की हत्या पीट-पीटकर कर दिए जाने का शक है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। घटना जामा थाना पुलिस के पांदन पहाड़ी के निकट की बताई जा रही है। झाड़ी में कृष्णा का शव बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक कृष्णा शनिवार को चुटोनाथ मंदिर गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। पुलिस ने शव के पास से पानी के दो गिलास, पानी की 8 खाली बोतल और एक जूता जप्त किया है।

शव सड़क से करीब 20 मीटर दूर झाड़ी में मिला है, जबकि उसकी बाइक की घटनास्थल से कुछ दूर आगे खड़ी मिली है। शव को लेकर तरह-तरह की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक कृष्ण कुमार शर्मा ने कुछ दिनों से ठेकेदारी शुरू की थी। चर्चा है कि ठेकेदारी की वजह से ही हत्या हुई है, हालांकि पुलिस इस मामले में जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है। जानकारी के मुताबिक कृष्णा महिला थाना के पीछे रहते थे। वो शॉर्ट फिल्में बनाकर इंटरनेट मीडिया में डाला करते थे। 3 माह पहले ही उन्होंने ठेकेदारी शुरू की थी।

रिश्तेदारों ने शनिवार को चुटोनाथ मंदिर में पूजा और भोज का आयोजन किया था। जानकारी के मुताबिक कृष्णा भी भोज में शामिल होने के लिए गया हुआ था। मंदिर से शाम को सभी घर वापस लौट आए, लेकिन कृष्णा नहीं लौटा। परिजनों ने रात में ही उसी काफी तलाश की, लेकिन कृष्णा का सुराग नहीं मिल पाया। इसी बीच रविवार को जामा में एक युवक का शव बरामद हुआ। परिजनों ने जब जाकर देखा तो वो शव कृष्णा का था। जानकारी के मुताबिक कृष्णा के शव को चेहरे पर पत्थर मारकर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया था। वही उसकी जींस भी आधी से ज्यादा खुली थी। उसके प्राइवेट पार्ट को भी कुचला गया था।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जिस हाल में शॉर्ट फिल्म निर्माता का शव मिला है, उस से तरह-तरह की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने शक जताया है कि साजिश के तहत कृष्णा को घटनास्थल पर बुलाया गया और फिर पहले उसकी जमकर पिटाई की गई और बाद में पत्थर से मारकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्यारों ने मोबाइल और पर्स तक को हाथ नहीं लगाया, मतलब साफ है कि उनका मकसद सिर्फ और सिर्फ कृष्णा की हत्या करना था। फिलहाल पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...