रांची। झारखंड मं आज पूरे दिन यही सवाल उठता रहा, कि आखिर हेमंत सोरेन गये तो गये कहां? ना दिल्ली में हैं और ना ही झारखंड लौटे? तो फिर गये कहां ? हेमंत सोरेन के मिस्ट्रीमैन बन जाने पर विरोधी लगातार निशाना साध रहे हैं। हेमंत सोरेन पर तगड़ा हमला करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने यहां तक कह दिया है कि देर रात हेमंत जी हवाई चप्पल पहने हुए चादर से मुँह ढँककर चोर की तरह आवास से पैदल निकल कर भागे हैं। उन्होंने इसका हवाला मीडिया सूत्रों के आधार पर दिया है।

हेमंत सोरेन पर तंज कसते हुए बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में संवैधानिक संकट बताया है। साथ ही राज्यपाल ये इस मामले में जरूरी कदम उठाने की मांग भी की गयी है। बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर लिखा है कि ईडी के डर के मारे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पिछले अठारह घंटे से दिल्ली वाले मुख्यमंत्री आवास से फ़रार हो कर भूमिगत हो गये हैं। मीडिया सूत्रों के मुताबिक़ देर रात हेमंत जी हवाई चप्पल पहने हुए चादर से मुँह ढँककर चोर की तरह आवास से पैदल निकल कर भागे हैं।

उनके साथ दिल्ली गया स्पेशल ब्रांच का सुरक्षाकर्मी अजय सिंह भी ग़ायब है। इन दोनों का मोबाईल भी बंद तब से उन्हें ईडी और दिल्ली पुलिस ढ़ूंढ़ रही है।मुख्यमंत्री की सुरक्षा के साथ इतनी बड़ी लापरवाही का कोई दूसरा उदाहरण नहीं हो सकता। इससे चिंताजनक और लज्जाजनक क्या हो सकता है कि संवैधानिक पद पर बैठा एक राज्य का मुख्यमंत्री प्रोटोकॉल तोड़कर चोर-डकैत की तरह फ़रार हो जाय राज्य को भगवान भरोसे छोड़ दे। मुख्यमंत्री की फरारी में राज्य का नेतृत्वकर्ता कौन? यह संवैधानिक सवाल अहम है। राज्यपाल इसका संज्ञान लें और राज्य में विधि सम्मत क़ानून का राज क़ायम रखने के लिये समुचित कदम उठायें।

ईडी अधिकारियों के डर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लापता होने की सूचना न्यूज चैनलों के माध्यम से प्राप्त हो रही है। अगर इस खबर में सत्यता है तो, यह झारखंड के लिए संवैधानिक संकट की स्थिति है। राज्यपाल से से निवेदन है कि वो मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री को तलब कर जांच एजेंसी से भागने का कारण पूछें। झारखंड की साख और प्रतिष्ठा दांव पर है। अपनी इन हरकतों से हेमंत ने हमारे आदिवासी समाज की प्रतिष्ठा और गौरव को मिट्टी में मिलाने का काम किया है।

झारखंड के डीजीपी ये जबाव दें कि, मुख्यमंत्री हेमंत सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़कर रात को कैसे बाहर निकल कर भाग सकता है? सीएम की सुरक्षा में लगे कर्मियों को बर्खास्त करें और तत्काल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को सुरक्षित रूप से हाजिर करें। आखिर एक राज्य का मुख्यमंत्री भगोड़ा कहलाने का पाप कैसे कर सकता है? शर्मनाक!

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...