Saptahik Rashifal 13 May To 19 May: कल से पलटेगी इन चार राशियों की किस्मत, इस सप्ताह दिखेगा गजलक्ष्मी योग का प्रभाव, धन-संपदा की होगी बढ़ोत्तरी

Weekly Horoscope 13 To 19 May 2024: इस सप्ताह गजलक्ष्मी योग के साथ कई राजयोग बन रहे हैं। ऐसे में इस सप्ताह कई राशि के जातकों को लाभ मिलने वाला है। ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो इस सप्ताह ग्रहों के राजा सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इसके साथ ही 19 मई को दैत्यों के गुरु शुक्र भी वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति पहले से ही वृषभ राशि में विराजमान है। ऐसे में त्रिग्रही योग बन रहा है। इसके साथ ही सूर्य और गुरु की युति से गुरु आदित्य योग, शुक्र और सूर्य की युति से शुक्रादित्य योग बन रहा है। इसके साथ ही शुक्र और गुरु की युति गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही मंगल और राहु मीन राशि में विराजमान है। इसके साथ ही ग्रहों के राजकुमार मेष राशि में विराजमान है। जहां बुध और शुक्र की युति हो रही है, जिसे लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। पंडित जगन्नाथ गुरुजी के अनुसार, इस सप्ताह कई राशियों के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा होगी। लेकिन कुछ राशियों को स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। जानें मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का साप्ताहिक राशिफल जानें

मेष साप्ताहिक राशिफल: धन लाभ के शुभ संयोग बनेंगे

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी लाभदायक रहने के आसार हैं. करियर के कई अवसर खुलेंगे जो सफलता की ओर ले जाएंगे. मेष राशि वालों के लिए इस सप्‍ताह आर्थिक मामलों में धन लाभ के शुभ संयोग बनेंगे एवं किसी ऐसे व्यक्ति की आपको मदद मिल सकती है जिनकी आर्थिक स्थिति बेहतर है। किसी महिला की मदद से तंदुरुस्ती बरकरार रहेगी। परिवार के मामलों में लापरवाही नहीं बरतेंगे स्थितियां सुधरेंगी। इस सप्ताह यात्राओं द्वारा साधारण सफलता हासिल होगी एवं इन्हें टाल भी दें तो कोई मुश्किल नहीं है। कार्यक्षेत्र में भी किसी नए प्रॉजेक्ट को लेकर मन अशांत रहेगा।

शुभ दिन : 13,14,17

वृषभ साप्ताहिक राशिफल: व्यय अधिक रहेगा

यह सप्ताह आपके लिए विशेष महत्व रखता है, चाहे वह आपके करियर में हो या निजी जीवन में. सब कुछ आपके पक्ष में होता दिख रहा है. वृषभ राशि के लोगों के लिए यह सप्‍ताह सकारात्‍मक ऊर्जा से भरा रहेगा। सप्‍ताह के आरंभ में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस सप्ताह यात्राओं को टाल दें तो बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार का बाहरी हस्तक्षेप आपके कष्‍ट बढ़ा सकता है। आर्थिक मामलों में भी व्यय अधिक रहेगा। सप्ताह के अंत में स्ट्रेस एवं चिंता अधिक हो सकती है। इस सप्ताह ध्यान एवं योग द्वारा समय अनुकूल होता जाएगा।

शुभ दिन : 13

मिथुन साप्ताहिक राशिफल: कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. व्यावसायिक रूप से आपको कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.मिथुन राशि वालों के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और समय आपकी मदद करेगा। सेहत में भी सुधार दिखाई देंगे और आपको लाभ होगा। परिवार के सानिध्य में अच्‍छा समय व्यतीत करेंगे तो जीवन में सुख शांति महसूस होगी। इस सप्ताह यात्राओं को करने के पैटर्न में भी बहुत बदलाव नज़र आएंगे एवं यात्राएं मधुर स्मृतियां लेकर आएंगी। आर्थिक व्यय भी इस सप्ताह अधिक रहेंगे। सप्ताह के अंत में प्रैक्टिकल होकर निर्णय लेंगे तो जीवन में बेहतर स्थितियां होती जाएंगी।

शुभ दिन : 13,14,15,16

कर्क साप्ताहिक राशिफल: अहम के टकराव से बचेंगे तो बेहतर होगा

इस सप्ताह आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं. हालांकि, कुछ भी नया शुरू करने से पहले पेशेवरों और विपक्षों के बारे में सोचें.कर्क राशि के लोगों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल है एवं धन लाभ की प्रबल स्थितियां बनती जाएंगी। एक बैलेंस बनाकर अपने निवेशों पर ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत के द्वारा आप सफलता हासिल करेंगे। किसी महिला की मदद से लव लाइफ़ में सुखद अनुभव रहेंगे। परिवार में किसी युवा को लेकर चिन्ताएं बढ़ सकती हैं। अहम के टकराव से बचेंगे तो बेहतर होगा। इस सप्ताह यात्रा को टाल देंगे तो बेहतर होगा अन्यथा यात्राओं के दौरान कष्ट बढ़ सकते हैं। सप्ताह के अंत में एक नई शुरुआत आपके जीवन में सुख समृद्धि लेकर आएगी।

शुभ दिन : 13,17

सिंह साप्ताहिक राशिफल: धन लाभ की स्थितियां बनती जाएंगी

स्वास्थ्य के मामले में, आप इस सप्ताह काफी स्वस्थ महसूस करेंगे, आपके नियमित व्यायाम दिनचर्या के परिणाम दिखाने के लिए धन्यवाद.सिंह राशि वालों के लिए सप्‍ताह उन्‍नति से भरा होगा। मान सम्मान भी बढ़ेगा। रचनात्मक कार्यों द्वारा सफलता हासिल होगी। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल होता जाएगा एवं धन लाभ की स्थितियां बनती जाएंगी। आप अपने निवेशों को लेकर संजीदा रहेंगे वे फ्यूचर प्लानिंग के लिए कार्यरत रहेंगे। इस सप्ताह यात्राओं द्वारा सफलता हासिल होगी एवं यात्राओं के दौरान किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो भविष्य में आपके काम आ सकते हैं। इस सप्ताह आपकी सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है। सप्ताह के अंत में अपने मन की बात सुनकर कोई फैसला करें।

शुभ दिन : 13,16

कन्या साप्ताहिक राशिफल: धन लाभ होंगे

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. हालांकि, पाचन संबंधी समस्याओं को रोकने के लिए बाहर के भोजन से बचें. कन्या राशि वालों को इस सप्‍ताह जीवन में सुख शांति महसूस होगी। किसी मातृ तुल्य व्यक्ति द्वारा आपको अपने प्रॉजेक्‍ट में मदद मिल सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं या फिर शांत एकांत समय व्यतीत कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में अपनी बात को खुलकर सामने रखें तभी धन लाभ होंगे। इस सप्ताह यात्राओं को टाल देना बेहतर होगा अन्यथा कष्ट बढ़ सकते हैं एवं किसी अपने के साथ झगड़े भी बढ़ सकते हैं। सेहत से संबंधित व्यय अधिक रहेंगे।

शुभ दिन : 13,17

तुला साप्ताहिक राशिफल: जीवन में खुशियां दस्तक देंगी

तुला, एक दिलचस्प और साहसिक सप्ताह के लिए तैयार हो जाओ.तुला राशि वालों की इस सप्ताह आर्थिक स्थिति सुधरेगी एवं धन लाभ के कई अवसर भी आपको प्राप्त हो सकते हैं। रचनात्मक प्रॉजेक्ट द्वारा धन लाभ होगा। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा एवं जीवन में खुशियां दस्तक देंगी। यात्राओं को इस सप्ताह टाल दें तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे अन्यथा कष्ट बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बातचीत द्वारा मामलों को सुलझाएंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। सप्ताह के अंत में समय धीरे धीरे अनुकूल होता जाएगा।

शुभ दिन : 13,14,15

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: यात्राओं द्वारा साधारण सफलता हासिल होगी

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह एक औसत सप्ताह है. विशेष रूप से दिलचस्प या रोमांचक कुछ भी अपेक्षित नहीं है. वृश्चिक राशि वालों के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं आपके परिजनों की मदद से जीवन में सुख शांति प्राप्त होगी। आर्थिक मामलों में समय तभी सुधरेगा जब आप खुलकर अपने मन के कार्य कर पाएंगे। अपने निवेशों को देखेंगे एवं फिर उन पर अमल करेंगे। परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा एवं कोई सुखद समाचार भी इस सप्ताह आपको अपने परिवार द्वारा मिल सकता है। इस सप्ताह यात्राओं द्वारा साधारण सफलता हासिल होगी। सप्ताह के अंत में आप शांत एकांत समय व्यतीत करना पसंद करेंगे।

शुभ दिन : 13,14,15,17

धनु साप्ताहिक राशिफल: धन वृद्धि के शुभ संयोग

यह सप्ताह नए अवसर लेकर आया है जिनका आप लाभ उठा सकते हैं. समझदारी से काम लें क्योंकि ऐसे क्षण अक्सर नहीं आते हैं. धनु राशि के लोगों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल है एवं धन वृद्धि के शुभ संयोग इस सप्ताह बनते जाएंगे। कुछ नया सीख कर एवं अपनी इंट्यूइशन का अनुसरण कर लिए गए धन संबंधित निर्णय आपके लिए सुंदर संयोग लेकर आएगा। इस सप्ताह यात्राओं द्वारा सफलता प्राप्त करेंगे। यात्राओं के दौरान किसी महिला की मदद से सफलता हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपसी बातचीत द्वारा सफलता हासिल होगी। अपने खानपान पर इस सप्ताह विशेष ध्यान देना चाहिए। परिवार के मामलों को लेकर आलस्य रहेगा एवं किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को टालते जाएंगे। सप्ताह के अंत में अपनी राय को खुलकर सामने रखने से जीवन में बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

शुभ दिन : 13,16,17

मकर साप्ताहिक राशिफल: बेहतर भविष्य के लिए प्लानिंग मूड में रहेंगे

इस सप्ताह कई चुनौतियाँ आपका इंतजार कर रही हैं, लेकिन आप उन्हें समझदारी से प्रबंधित करेंगे. मकर राशि के लोगों के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं सप्ताह की शुरुआत में ही आपको अपने प्रॉजेक्ट से संबंधित सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में धीरे धीरे सुधार इस सप्ताह से नजर आएंगे। लव लाइफ़ में सुखद परिणाम आएंगे। परिवार में सुख समृद्धि के संयोग बनते जाएंगे। इस सप्ताह यात्राएं सफल रहेंगी एवं किसी महिला की मदद से यात्राओं द्वारा सुख समृद्धि के संयोग बनेंगे। सप्ताह के अंत में सुकून महसूस करेंगे एवं अपने बेहतर भविष्य के लिए प्लानिंग मूड में रहेंगे।

शुभ दिन : 14,16,17

कुंभ साप्ताहिक राशिफल: सप्ताह के अंत में सुखद समय रहेगा

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ परिणाम लेकर आएगा. पिछले निवेश लाभ लाएंगे, जिससे आप अपने घर और कार्यालय के लिए नई वस्तुएं खरीद सकते हैं.कुंभ राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में समय अनुकूल होता जाएगा एवं धन संबंधित मामलों में सुखद परिणाम सामने आएंगे। इस सप्ताह शुरू किया गया कोई नया निवेश आपके लिए शुभ परिणाम सामने लाएगा। परिवार के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे एवं घर की साजसज्जा के लिए कुछ निवेश भी कर सकते हैं। इस सप्ताह यात्राओं को टाल दें तो बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में तकलीफ़ उठानी पढ़ सकती है एवं जिस तरह के बदलाव आप चाहते हैं उन्हें प्राप्त करने में अभी समय अधिक लगेगा। सप्ताह के अंत में सुखद समय रहेगा एवं काल चक्र अब आपके हक़ में बदलाव लेकर आता जाएगा।

शुभ दिन : 13,14,15,17

मीन साप्ताहिक राशिफल: आर्थिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल है

करियर के लिहाज से, मीन राशि के लोग सकारात्मक और उत्पादक सप्ताह की उम्मीद कर सकते हैं.मीन राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल है एवं धन लाभ होगा। धन वृद्धि में आपको किसी ऐसे व्यक्ति की मदद मिल सकती है जिनकी आर्थिक मामलों में समझ अच्छी है। कार्यक्षेत्र में प्रैक्टिकल होकर लिए गए निर्णय आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएंगे। फिर कहीं घूमने फिरने का मन भी बन सकता है। यात्राओं द्वारा सफलता हासिल होगी एवं एक बैलेन्स बनाकर यात्रा करेंगे तो यात्राएं शुभ रहेंगी। परिवार के मामलों में थोड़ी लापरवाही बरत सकते हैं जिस वजह से कष्ट बढ़ेंगे। सप्ताह के अंत में अहम का टकराव से बचेंगे तो बेहतर होगा।

शुभ दिन : 13,14,16

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Next Story