गोल्ड ऑफिस में लूट: बंदूक की नोंक पर 24 किलो सोना और 11 लाख रुपए लेकर लुटेरे फरार, मचा हड़कंप

उदयपुर : शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को मणप्पूरम गोल्ड लोन ऑफिस में लूट की बड़ी वारदात सामने आई। यह मामला प्रतापनगर थाना क्षेत्र के सुंदरवास इलाके का हैं। जहां पांच नकनपोषों ने हथियार के दम पर वारदात को अंजाम दिया। यह नकाबपोश बदमाश करीब 24 किलो सोना और 11 लाख रुपए नगद लूट कर फरार हो गए । लूट की वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

दरअसल, सोमवार को मणप्पूरम गोल्ड के खुलते ही मणप्पूरम गोल्ड में घुस गए। लुटेरों ने ब्रांच मैनेजर और स्टाफ को बंधक बनाकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने शातिर तरीके से ऑफिस में प्रवेश किया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक नकाबपोश बदमाश पहले बैंक में घुसा और उसने बंदूक तानते हुए अपने अन्य साथियों को बुलाया। इसके बाद एक एक करके पांच लुटेरे ऑफिस में घुसे और इस दौरान गोल्ड लोन ऑफिस के लॉकर में मौजूद स्टाफ को लॉक खोलने के लिए कहा और बंदूक दिखाते हुए इस पूरे लूट की वारदात को अंजाम दिया वही बदमाश जीपीएस लेकर नहीं गए जो लॉकर के गोल्ड मे रखा हुआ था ।

उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि इस मामले के बाद पूरे शहर में नाकाबंदी करवा दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोल्ड लोन ऑफिस के ऑडिटर संदीप यादव ने बताया कि हमें ब्रांच मैनेजर का फोन आया कि इस तरह की लूट की वारदात घटी हुई है। इस दौरान ऑफिस में करीब 11 लाख नगद और 24 किलो सोना रखा हुआ था जिसकी मार्केट वैल्यू करीब 12करोड़ बताई जा रही है।

Related Articles

close