रांची। नियमितिकरण की मांग पर आंदोलनरत अनुबंधित स्वास्थ्यकर्मियों के तेवर ने सरकार को भी सकते में डाल दिया है। आंदोलन के चौथे दिन आज समझौते की गुंजाईश बनती दिखी। अनुबंधित स्वास्थ्यकर्मियों का प्रतिनिधिमंडल आज विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र महतो से मिला। विधानसभा अध्यक्ष के साथ हुई बातचीत में प्रतिनिधिमंडल को साकारात्मक रूख देखने को मिला। अध्यक्ष ने डेलीगेशन को आश्वस्त किया कि नियमितिकरण मांगों को लेकर वो मुख्यमंत्री से कल बातचीत करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ने संविदाकर्मियों के नियमितिकरण की मांगों पर सहमति जताते हुए कहा कि वो उनकी प्रमुख मांगों के मसले पर स्वास्थ्य मंत्री और विभाग के सचिव से भी चर्चा करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के सकारात्मक रूख के बाद अब अनियमित स्वास्थ्यकर्मियों में उम्मीद बंधी है कि उनकी मागें सरकार तक मजबूती के साथ पहुंचेगी और उनकी मांगों पर सरकार विचार भी करेगी।

अनुबंधित स्वास्थ्यकर्मियों का प्रतिनिधिमडंल आज विधायक मथुरा महतो से भी मिला और उनसे नियमितिकरण के संदर्भ में चर्चा की। मथुरा महतो ने भी आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को सरकार के सामने रखेंगे। आपको बता दें कि 17 जनवरी से स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर हैं। अनुबंधित स्वास्थ्यकर्मियों के हड़ताल में जाने की वजह से स्वास्थ्य बुरी तरह से चौपट हो गयी है।

प्रदेश के अधिकांश अस्पतालों में व्यवस्थाएं ठप है। डिलेवरी से लेकर जांच तक का काम स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं हो पा रहा है। वहीं कोरोना के जांच में काफी असर पड़ा है। हालांकि आज विधानसभा अध्यक्ष की पहल के बाद अनुबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को उम्मीद बंधी है कि उनके संघर्ष को जल्द मुकाम मिलेगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...