Aaj ka Rashifal: शनिवार के ग्रह-नक्षत्र सौभाग्य नाम का शुभ योग बना रहे हैं। जिससे मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बिजनेस में उपलब्धियां मिल सकती हैं। कर्क राशि के लोगों को सितारों का साथ मिल सकता है। तुला राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। बिजनेस में नई योजनाओं पर काम करने के लिए दिन अच्छा है।

धनु राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स शुरू हो सकता है। कुंभ राशि वालों के लिए दिन फायदेमंद है। तरक्की के मौके भी मिल सकते हैं। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए दिन ठीकठाक रहेगा।

मेष राशि
आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। आपको अपने खर्चो के प्रति जिम्मेदारी रखनी होगी और उन पर नियंत्रण पाने की कोशिश करनी होगी। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। परिवार में कुछ पुरानी संपत्तियों का जिक्र हो सकता है। आपके परिवार में जो छोटे सदस्य हैं, उन्हें कोई शारीरिक समस्या परेशान कर सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। काम के सिलसिले में आपको कुछ निराशा होगी और आप अपने काम को बदलने का विचार करेंगे।

वृषभ राशि / वृष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने अंदर से खुश होंगे और आपके मन में प्रेम और रोमांस की भावना रहेगी, जिससे आपका दांपत्य जीवन भी खुशनुमा रहेगा और यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आप का प्रेम जीवन भी आज बहुत अच्छे समय में होगा। आप अपने परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे और काम भी आपको बहुत पसंद आएगा। अपने काम में मन लगेगा, जिससे अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी सेहत भी मजबूत रहेगी। सरकार से फाएदा मिल सकता है।

मिथुन राशि
आपकी राशि के लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के नए-नए तरीके आजमाएंगे। लोन मोनिटोरियम का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताना अब आपको अच्छा लगेगा लेकिन कुछ दिक्कतों के लिए आप इधर उधर भटक सकते हैं। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों को बड़ी दिक्कत उठानी पड़ सकती हैं। आपके आपके प्रिय से झड़प भी हो सकती है। काम के सिलसिले में आज का दिन मेहनतकश लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए बढुया रहेगा। आपको अपने दोस्तों से फोन पर बातचीत करके बहुत खुशी होगी। कुछ पुराने लोगों से भी फोन पर कांटेक्ट हो सकता है, जिसकी वजह से पुरानी यादें ताजा होंगी। आप काफी खुश होंगे। कुछ दिल के खास लोगों से बात करके आप आज काफी भावुक भी होंगे और आपके दिल में प्रेम की भावना रहेगी। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेमी युगल के आज का दिन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में विरोधियों पर आप भारी रहेंगे।

सिंह राशि
आपके लिए आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप कोशिश करेंगे कि सभी कामों को छोड़कर घर वालों के साथ वक्त बिताया जाए। नौकरी पेशा लोगों को अपने काम में मजा आएगा और व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन उन्नति दायक साबित होगा। आपकी इनकम स्थिर रहेगी लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी होने से कुछ चिंता की लकीरें आपके माथे पर आ सकती हैं। दांपत्य जीवन कुछ उतार-चढ़ाव के बीच गुजरेगा और जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें अपने रिश्ते को संभालने का प्रयास करना चाहिए।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा और आप अपनी लव लाइफ को एंजॉय करेंगे। घंटों फोन पर बिजी रहेंगे और उनसे रोमांस करेंगे।शादीशुदा लोगों को अपनी संतान के साथ वक्त बिताना बहुत अच्छा लगेगा। आप कोई टिक टॉक वीडियो बना सकते हैं, जिससे अपनी यादों को आगे बढ़ाएंगे। दांपत्य जीवन के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को आज उनके काम का कोई बड़ा पुरस्कार मिल सकता है। व्यापार भी वृद्धि को प्राप्त होगा। आज आप काफी मजबूत रहेंगे।

तुला राशि
आज कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका ज्यादा मन लगेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। कई योजनाएं समय से पूरी होने पर आपको खुशी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की होगी। अपनी बढ़ी हुई ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। बच्चे अपने दोस्तों के साथ मिलकर पढ़ाई करेंगे।

वृश्चिक राशि
आज दूसरे लोगों की मदद आपको मिलती रहेगी। परिवार का माहौल भी अच्छा बना रहेगा। उनके साथ कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। लवमेटस के रिश्तों में मजबूती आयेगी। प्रोफेसर की जॉब कर रहे लोगों के लिए दिन खास रहने वाला है। आपके साथ सब अच्छा होगा। बेहतर स्वास्थ्य पाने के लिए आज आप जिम ज्वाइन कर सकते हैं। बिजनेस में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। ये मुलाकात आपके लिये फायदेमंद रहेगी।

धनु राशि
आज आपके माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। वो अच्छा महसूस करेंगे। आज आपका पैसा कहीं अटक सकता है। साथ ही बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते ठीक रहेंगे। उनसे आपको अपने कार्यों में मदद भी मिलेगी। आज किसी काम में ज्यादा मेहनत और समय लगने की संभावना बन रही है। आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए। ऑफिस में आपको सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए।

मकर राशि
आज आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आप पूरा दिन खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आज अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको कामयाबी जरूर मिलेगी। लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। करियर में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।

कुंभ राशि
आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। करियर में आपको सफलता मिलेगी। आज घर के किसी काम की वजह से आपके ऑफिस का काम लेट हो सकता है, जिससे आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको अपने कार्यों में तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। दाम्पत्य रिश्ते में चल रही अन-बन आज समाप्त होगी।

मीन राशि
आज आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऑफिस में काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन समय से अपना काम पूरा करने में सफल होंगे। आज किसी अनुभवी व्यक्ति की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। कारोबार में आपको फायदा होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना चाहिए। आप किसी निजी काम पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं। छोटे बच्चे कोई खेल खेलने में बिजी रहेंगे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...