Begin typing your search above and press return to search.
रांची ब्रेकिंग : राजधानी में धारा 144, जानिए क्या है वजह
![रांची ब्रेकिंग : राजधानी में धारा 144, जानिए क्या है वजह रांची ब्रेकिंग : राजधानी में धारा 144, जानिए क्या है वजह](https://www.hpbl.co.in/h-upload/uid/111522.jpg)
रांची : राजधानी रांची से बड़ी खबर आ रही है। राजधानी में धारा 144 का आदेश जारी किया गया है। दरअसल, 23 फरवरी से 2 मार्च तक नए विधानसभा भवन में पंचम झारखंड विधानसभा का पंचदश (बजट) सत्र को लेकर परिसर के 500 मीटर परिधि में धारा 144 लगाई गई है. सदर एसडीओ ने आदेश जारी किया है.
इसके अनुसार, विधानसभा परिसर में सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक धारा 144 लागू रहेगी. इस दौरान 500 मीटर के दायरे में किसी तरह के जुलूस, रैली, प्रदर्शन, घेराव पर मनाही रहेगी. आदेश 23 फरवरी को सुबह 8 बजे से 2 मार्च की रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा.
Next Story